महाराष्ट्र : चीनी उद्योग की समस्याओं के अध्ययन के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 9 सदस्यीय समिति का गठन

मुंबई : महाराष्ट्र सरकार के सहकार, विपणन और वस्त्रोद्योग विभाग ने 24 अप्रैल 2026 को एक शासन निर्णय जारी कर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 9 सदस्यीय समिति गठन की जानकारी दी है। यह समिति तीन प्रमुख विषयों पर राज्य सरकार को अपनी सिफारिशें देगी — ऊस उत्पादक किसानों को थकित एफआरपी के भुगतान के लिए 500 रुपये प्रति टन अनुदान, बैंकों के 13 हजार करोड़ रुपये के कर्ज का पुनर्गठन और अगला पेराई मौसम शुरू करने के लिए आवश्यक 5 हजार करोड़ रुपये का राज्य सहकारी बैंक से ऋण। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस समिति को इन विषयों का अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

24 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री फडणवीस ने राज्य के चीनी उद्योग की समस्याओं पर एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई थी। उसमें उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, सुनेत्रा पवार, कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे, सहकार मंत्री बाबासाहेब पाटील, सार्वजनिक निर्माण मंत्री शिवेंद्रसिंहराजे भोसले, जल संसाधन मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील, विधायक दिलीप वळसे पाटील, जयंत पाटील, राष्ट्रीय सहकारी चीनी कारखाना महासंघ के अध्यक्ष हर्षवर्धन पाटील, राज्य सहकारी बैंक के प्रशासक विद्याधर अनास्कर, नाबार्ड के प्रतिनिधि तथा वित्त, सहकार और कृषि विभागों के अपर सचिव एवं प्रधान सचिव उपस्थित थे।इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री फडणवीस ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति गठन करने की बात कही थी।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here