पाकिस्तान : चीनी क्षेत्र के विनियमन खत्म करने के लिए समिति बनाने के कदम का स्वागत, किसानों को समय पर भुगतान की उम्मीद

लाहौर: चीनी क्षेत्र के विनियमन खत्म करने के लिए सरकार द्वारा समिति गठित करने के प्रस्ताव का विभिन्न हितधारकों ने स्वागत किया है। एक मंच पर चर्चा के दौरान प्रतिभागियों ने कहा कि इससे न केवल उद्योग को स्थानीय मांग पूरी करने और अधिशेष उत्पादन के निर्यात में मदद मिलेगी, बल्कि गन्ना किसानों को उनकी फसल का बेहतर और समय पर भुगतान भी मिल सकेगा। हितधारकों का मानना है कि, क्षेत्र के डिरेगुलेशन से अतिरिक्त चीनी को अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेचना आसान होगा, जिससे विदेशी मुद्रा अर्जित होगी और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। हालांकि, कुछ ने आशंका जताई कि बिना नियंत्रण के निर्यात से उपभोक्ताओं के हित प्रभावित हो सकते हैं और पूरी तरह डिरेगुलेशन की नीति पर संतुलित दृष्टिकोण जरूरी है।

चर्चा में यह भी सहमति बनी कि, देश में पहले से संचालित करीब 90 चीनी मिलें अपनी पूरी उत्पादन क्षमता हासिल कर लें, तब तक नई मिलों की स्थापना की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। मंच में चीनी मिल मालिकों, किसान संगठनों, अर्थशास्त्रियों और शोधकर्ताओं ने भाग लिया। उद्योग प्रतिनिधियों ने कहा कि, डिरेगुलेशन से मिलों को अधिशेष स्टॉक निर्यात करने में सुविधा मिलेगी, जिससे बैंकों के कर्ज का बोझ कम होगा और किसानों को भुगतान भी समय पर किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि मौजूदा पेराई सत्र में अधिशेष चीनी उत्पादन हुआ है, जिसे निर्यात कर देश के लिए विदेशी मुद्रा अर्जित की जा सकती है। कुछ विशेषज्ञों ने यह भी सुझाव दिया कि, डिरेगुलेशन के साथ एक स्वतंत्र आयोग बनाया जाए, जो उत्पादन और निर्यात की मात्रा तय करे और छोटे किसानों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। उनका कहना था कि नीति बनाते समय किसानों के हितों को प्राथमिकता देना जरूरी है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here