उच्च एथेनॉल मिश्रण की अहम भूमिका, यूरोपीय आयोग ने पेट्रोल में E20 पर विचार का संकेत दिया

यूरोपीय आयोग ने पेट्रोल में अधिक एथेनॉल मिश्रण की अहम भूमिका को स्वीकार करते हुए कहा है कि, इससे यूरोप के वाहनों के कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद मिल सकती है। आयोग अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने संकेत दिया कि, पेट्रोल में 20 प्रतिशत तक नवीकरणीय एथेनॉल वाले E20 मिश्रण को अनुमति देने पर विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि, उच्च एथेनॉल मिश्रण मौजूदा वाहनों के बेड़े को डी-फॉसिलाइज करने का प्रभावी तरीका हो सकता है।फिलहाल यूरोपीय संघ के अधिकांश देशों में अधिकतम E10 मिश्रण की अनुमति है, जिसमें 10 प्रतिशत तक नवीकरणीय एथेनॉल शामिल होता है।

आयोग ने संकेत दिया कि, ईंधन गुणवत्ता निर्देश में संशोधन कर E20 जैसे उच्च मिश्रण को अधिकृत करने पर विचार किया जाएगा।हालांकि, इस प्रक्रिया में मौजूदा वाहनों के इंजनों की अनुकूलता और उन्नत जैव ईंधन में निवेश को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों को भी ध्यान में रखा जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, यूरोप में उत्पादित नवीकरणीय एथेनॉल के उपयोग से जीवाश्म पेट्रोल की तुलना में औसतन 79 प्रतिशत तक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी आती है। आयोग ने इसे परिवहन क्षेत्र के डीकार्बोनाइजेशन, ऊर्जा सुरक्षा और घरेलू जैव ईंधन उत्पादन बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा बताया है।यह पहल यूरोप की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने और आयातित तेल पर निर्भरता घटाने के प्रयासों से भी जुड़ी है। आयोग का मानना है कि उच्च एथेनॉल मिश्रण अपनाने से परिवहन क्षेत्र में उत्सर्जन घटाने के साथ कृषि और जैव ईंधन उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here