महाराष्ट्र : लातूर में विलास सहकारी चीनी मिल से 3 करोड़ की ठगी, 79 ठेकेदारों पर मामला दर्ज

लातूर: लातूर जिले में स्थित विलास सहकारी चीनी मिल के साथ ठेकेदारों द्वारा लगभग 3 करोड़ रुपये की आर्थिक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में 79 ठेकेदारों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, 1 अप्रैल 2022 से 1 अप्रैल 2025 के बीच यह घोटाला हुआ। चीनी मिल प्रशासन ने गन्ना कटाई और परिवहन कार्य के लिए 79 ठेकेदारों (मुकादम) के साथ लिखित अनुबंध किए थे और उन्हें अग्रिम राशि (एडवांस) दी थी। लेकिन पैसे लेने के बाद कुछ ठेकेदारों ने बीच में ही काम छोड़ दिया, जबकि कई ठेकेदार काम पर आए ही नहीं।

मिल प्रशासन द्वारा बार-बार संपर्क करने के बावजूद न तो काम पूरा किया गया और न ही ली गई रकम वापस की गई।इसके बाद मिल प्रशासन की शिकायत पर उदगीर पुलिस स्टेशन में 79 संदिग्ध ठेकेदारों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया। आरोपियों में राम बाबू चव्हाण, मारोती राम राठोड, श्रीराम रामचंद्र राठोड, तुकाराम सीताराम पवार, पंढरीनाथ भानुदास बनसोडे, बाबासाहेब हरिभाऊ राठोड, अजय परसराम जाधव, खोब्राजी आनंदा जोंधळे, मोसीन रफीक शेख और रमेश अंबादास बडे सहित अन्य शामिल हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here