फिलीपींस में एल नीनो से 2026-27 के दौरान चीनी उत्पादन घटने की संभावना : USDA की चेतावनी

मनिला : फिलीपींस में आने वाले विपणन वर्ष (2026-27) के दौरान एल नीनो के कारण लंबे सूखे की आशंका के चलते कच्ची चीनी उत्पादन में करीब 2 लाख मीट्रिक टन तक की गिरावट हो सकती है। यह चेतावनी संयुक्त राज्य कृषि विभाग (USDA) ने दी है। 29 अप्रैल की रिपोर्ट के अनुसार, USDA ने अनुमान लगाया है कि 2026-27 में देश का चीनी उत्पादन 1.93 मिलियन मीट्रिक टन रहेगा, जो चालू वर्ष के अनुमानित 1.95 मिलियन मीट्रिक टन से कम है। इस गिरावट का मुख्य कारण एल नीनो के कारण गन्ना उत्पादन पर पड़ने वाला प्रभाव है, जो वर्ष के अंत तक जारी रह सकता है।

फिलीपींस की राष्ट्रीय मौसम विज्ञान एजेंसी (PAGASA) के अनुसार, जून से अगस्त के बीच एल नीनो की स्थिति बनने की 79% संभावना है। कम वर्षा और अधिक तापमान के कारण गन्ना जल्दी पकता है, जिससे उत्पादन घटता है, शुगर कंटेंट कम होता है और मिलें जल्दी बंद होने की स्थिति बन सकती हैं। USDA ने बताया कि, इससे पहले 2023-24 में भी कम बारिश के कारण चीनी उत्पादन में गिरावट देखी गई थी। इस बार “सुपर एल नीनो” की आशंका है, जिसमें प्रशांत महासागर का तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक हो सकता है, जिससे जल संसाधनों पर अतिरिक्त दबाव पड़ेगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel

कम उत्पादन के कारण फिलीपींस का अंतिम स्टॉक भी लगभग 7% घटकर 7.04 लाख मीट्रिक टन रह सकता है, जो वर्तमान वर्ष के 7.53 लाख मीट्रिक टन से कम है। USDA ने कहा कि, सरकार द्वारा समय पर उठाए गए कदम इस प्रभाव को कम कर सकते हैं। कृषि सचिव फ़्रांसिस्को टियू लॉरेल ने सरकारी एजेंसियों को संभावित सूखे के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि, भूमि परिवर्तन (लैंड कन्वर्जन) के कारण गन्ना क्षेत्र का विस्तार नहीं हो पा रहा है। कुल कटाई क्षेत्र 4 लाख हेक्टेयर के आसपास ही रहने की संभावना है, जबकि उत्पादन घटकर 24.3 मिलियन मीट्रिक टन हो सकता है। वहीं, 2026-27 में देश की चीनी खपत बढ़कर 2.25 मिलियन मीट्रिक टन होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष 2.2 मिलियन मीट्रिक टन थी। बढ़ती आबादी के साथ चीनी और उससे बने उत्पादों की मांग भी बढ़ रही है। USDA के अनुसार, फिलीपींस को आगामी वर्ष में 3 लाख मीट्रिक टन रिफाइंड चीनी आयात करनी पड़ सकती है। वहीं, अमेरिका से निर्यात दिशा-निर्देश जारी होने तक फिलहाल चीनी निर्यात की संभावना नहीं है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here