कर्नाटक : मंड्या के उपायुक्त ने गन्ना किसानों को सरकारी सब्सिडी के भुगतान के निर्देश दिए

मंड्या : सोमवार को आयोजित बैठक में उपायुक्त कुमार ने 2025-26 पेराई सत्र के दौरान चीनी मिलों को गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों को सरकार द्वारा जारी सब्सिडी का तत्काल भुगतान करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि, राज्य सरकार ने किसानों को ₹50 प्रति टन की सब्सिडी देने का आदेश दिया है, साथ ही अतिरिक्त ₹50 प्रति टन चीनी मिलों द्वारा दिया जाना है। जहां सरकार का हिस्सा पहले ही जारी किया जा चुका है, वहीं मिलों का हिस्सा अभी लंबित है।

विधायक की चीनी मिलों पर कार्रवाई की माँग

ChiniMandi WhatsApp Channel

इससे पहले 3 मई को कांग्रेस विधान परिषद सदस्य दिनेश गूली गौड़ा ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से आग्रह किया है कि, दक्षिण कर्नाटक की उन चीनी मिलों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं, जो गन्ना किसानों को अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देने के सरकारी निर्देशों का पालन करने से मना कर रही हैं। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार, चीनी मंत्री शिवानंद पाटिल और मुख्य सचिव शालिनी राजनीश को लिखे पत्र में गौड़ा ने कहा कि, राज्य सरकार ने किसानों के आर्थिक हितों की रक्षा के लिए पेराई सत्र 2025-26 के दौरान गन्ना किसानों को 100 रुपये प्रति टन का प्रोत्साहन देने की घोषणा की थी। लेकिन राज्य की करीब 80 चीनी मिलों में से सात मिलें न केवल राज्य सरकार के अधिकार को चुनौती दे रही हैं, बल्कि प्रोत्साहन राशि के भुगतान के मामले में प्रशासनिक प्रक्रियाओं में भी अड़ंगा डाल रही हैं।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here