पेराई सत्र 2026-27 के लिए गन्ना सर्वे शुरू,138 टीमें करेंगी खेतों की पैमाइश

बलरामपुर (उत्तर प्रदेश): जिले में आगामी पेराई सत्र 2026-27 को ध्यान में रखते हुए गन्ना सर्वेक्षण कार्य 1 मई से शुरू हो गया है, जो 30 जून 2026 तक चलेगा। जिला गन्ना अधिकारी संजय कुमार ने ‘हिंदुस्तान’ को जानकारी दी कि गन्ना विकास समिति लिमिटेड बलरामपुर, तुलसीपुर और उतरौला क्षेत्रों में कुल 138 टीमों को इस कार्य के लिए लगाया गया है। ये टीमें तय कार्यक्रम के अनुसार गांव-गांव जाकर सर्वेक्षण करेंगी। उन्होंने बताया कि, इस बार सर्वे पूरी तरह जीपीएस आधारित होगा, जिससे खेतों की सटीक पैमाइश सुनिश्चित की जाएगी। मीट्रिक प्रणाली का उपयोग कर पारदर्शिता बनाए रखी जाएगी और किसानों के राजस्व अभिलेखों का सत्यापन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।

इस सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य गन्ना उत्पादन का सही आंकलन करना है, ताकि चीनी मिलों के लिए गन्ना आपूर्ति की बेहतर योजना बनाई जा सके और किसानों को पर्ची जारी करने की प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि न हो। अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि वे सर्वेक्षण के दौरान अपने खेतों पर मौजूद रहें और टीम को सही जानकारी देकर पूरा सहयोग करें, जिससे भविष्य में गन्ना आपूर्ति और भुगतान से जुड़ी किसी भी समस्या से बचा जा सके।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here