उत्तर प्रदेश : ड्रिप तकनीक से पानी और खाद की बचत, गन्ने की पैदावार में 25% बढ़ोतरी

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राज्य सरकार गन्ना उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि के लिए नई तकनीकों को बढ़ावा दे रही है।सरकार के अनुसार, ड्रिप सिंचाई तकनीक अपनाने वाले किसानों को गन्ने की पैदावार में लगभग 25% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। गन्ना विभाग के मुताबिक, पिछले नौ वर्षों में राज्य के 73,078 हेक्टेयर गन्ना क्षेत्र में ड्रिप सिंचाई प्रणाली स्थापित की गई है। इस तकनीक में बूंद-बूंद पानी देकर सिंचाई की जाती है, जिससे करीब 50% तक पानी की बचत होती है।‘टीओआई’ में प्रकाशित खबर के अनुसार राज्य सरकार का कहना है कि, इस प्रणाली में खाद को पानी के साथ सीधे पौधों तक पहुंचाया जाता है, जिससे खाद की भी समान मात्रा में बचत होती है। इससे पानी और उर्वरकों की बर्बादी कम होती है, किसानों की लागत घटती है और उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि होती है।

गन्ना विभाग ने बताया कि, ड्रिप सिंचाई की मदद से क्षारीय और कम वर्षा वाले क्षेत्रों में भी गन्ने की खेती संभव हो पाई है।इसके लाभ देखने के बाद लगातार अधिक किसान इस तकनीक को अपना रहे हैं। विभाग के अनुसार, वर्ष 2017 तक उत्तर प्रदेश की केवल 37 चीनी मिलों में एथेनॉल प्लांट थे, जिनकी कुल वार्षिक क्षमता लगभग 88 करोड़ लीटर थी, जबकि वास्तविक उत्पादन केवल 42 करोड़ लीटर था। अब 53 चीनी मिलों में एथेनॉल उत्पादन क्षमता बढ़कर लगभग 258 करोड़ लीटर प्रतिवर्ष हो गई है। वर्तमान में चीनी क्षेत्र में एथेनॉल उत्पादन करीब 137 करोड़ लीटर तक पहुंच चुका है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

इसी क्रम में, उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद (UPCSR) और बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड, हैदरगढ़ (बाराबंकी) के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।इसका उद्देश्य टिशू कल्चर तकनीक के जरिए गुणवत्तापूर्ण गन्ना बीज उत्पादन को बढ़ावा देना, किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ना और गन्ना उत्पादन प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाना है। गन्ना आयुक्त मिनिष्ठी एस ने ‘टीओआई’ को बताया कि, इस समझौते के तहत राज्य में टिशू कल्चर आधारित बीज उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएंगे। किसानों, मिल कर्मचारियों और तकनीकी स्टाफ को टिशू कल्चर लैब और ग्रीनहाउस संचालन, प्लांटलेट तैयार करने, हार्डनिंग प्रक्रिया और खेत में प्रत्यारोपण की व्यावहारिक ट्रेनिंग दी जाएगी।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here