ईरान बातचीत के लिए तैयार, लेकिन सम्मान और राष्ट्रीय हितों से नहीं होगा समझौता : राष्ट्रपति पेजेशकियन

तेहरान : ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा है कि, तेहरान क्षेत्रीय तनाव के बीच “सम्मान और अधिकार” के साथ बातचीत के लिए तैयार है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि, ईरान की सैन्य उपलब्धियों को कूटनीति के जरिए और मजबूत किया जाना चाहिए। ईरानी समाचार एजेंसी ISNA के अनुसार, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने यह बयान फाराज पुलिस बल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान दिया। इस दौरान उन्होंने देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। राष्ट्रपति ने कहा कि, ईरान के सामने कई विकल्प मौजूद हैं। “या तो हम सम्मान, अधिकार और राष्ट्रीय हितों की रक्षा करते हुए बातचीत करें, या फिर युद्ध और शांति के बीच की स्थिति में रहें, अथवा टकराव और युद्ध का रास्ता जारी रखें,”।

पेजेशकियन ने स्पष्ट किया कि, ईरान की प्राथमिकता ऐसी कूटनीति है, जो सैन्य शक्ति और राष्ट्रीय हितों के आधार पर आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि, युद्धक्षेत्र में सशस्त्र बलों द्वारा हासिल की गई सफलता को अब कूटनीतिक स्तर पर भी मजबूत किया जाना चाहिए। वहीं, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, ईरान के प्रस्ताव केवल उसके राष्ट्रीय हितों के लिए ही नहीं, बल्कि क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिरता के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि, अमेरिका अब भी “अनुचित मांगों” पर अड़ा हुआ है। बघाई ने कहा कि, ईरान खुद को क्षेत्र में एक जिम्मेदार शक्ति मानता है और वह किसी तरह की दबंगई में विश्वास नहीं करता। उन्होंने अमेरिका से ईरान पर दबाव बनाने की नीति खत्म करने की मांग की।

ChiniMandi WhatsApp Channel

ईरान ने अपनी प्रमुख मांगों में युद्ध समाप्त करने, प्रतिबंध हटाने, समुद्री गतिविधियों में बाधा रोकने और अमेरिकी दबाव में विदेशी बैंकों में फंसी ईरानी संपत्तियों को जारी करने की बात कही है। इसके अलावा होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षित आवाजाही और क्षेत्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी रखी गई है। इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की प्रतिक्रिया को “पूरी तरह अस्वीकार्य” बताते हुए नाराजगी जताई है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि, उन्हें ईरान के प्रतिनिधियों की ओर से मिला जवाब पसंद नहीं आया। बताया जा रहा है कि ईरान ने क्षेत्रीय तनाव कम करने के अमेरिकी प्रस्ताव पर अपना जवाब इस्लामाबाद के माध्यम से भेजा है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here