अमेरिका-ईरान वार्ता में बढ़ा अविश्वास, ईरान ने चीन की ओर बढ़ाया कूटनीतिक रुख

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि, क्षेत्रीय कूटनीतिक प्रयास अमेरिका के साथ गहरे अविश्वास के कारण कठिन दौर से गुजर रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अराघची ने अमेरिका को मौजूदा कूटनीतिक गतिरोध का प्रमुख कारण बताया। उन्होंने कहा, पाकिस्तान की मध्यस्थता प्रक्रिया अभी विफल नहीं हुई है, लेकिन यह बेहद कठिन रास्ते पर है। इसकी मुख्य वजह अमेरिका का व्यवहार और हमारे बीच मौजूद अविश्वास है। इस गतिरोध के बीच तेहरान अब अपने प्रमुख रणनीतिक सहयोगियों की ओर देख रहा है और खास तौर पर चीन को स्थिरता लाने वाली अहम शक्ति के रूप में देख रहा है।

अराघची ने कहा, हम उन सभी देशों की सराहना करते हैं जो मदद करने की क्षमता रखते हैं, खासकर चीन। चीन ने पहले ईरान और सऊदी अरब के संबंधों की बहाली में अहम भूमिका निभाई थी। हमारे चीन के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं और हम रणनीतिक साझेदार हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि, ईरान मौजूदा संकट में चीन की बड़ी भूमिका का स्वागत करेगा। उनके मुताबिक, कूटनीति को आगे बढ़ाने के लिए चीन जो भी कदम उठाएगा, उसका इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान स्वागत करेगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel

अराघची ने यह भी कहा कि, इन वार्ताओं की सफलता का सीधा संबंध वैश्विक ऊर्जा बाजार और समुद्री व्यापार की स्थिरता से है। उन्होंने कहा कि, वार्ता सफल होने पर होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह सुरक्षित हो सकेगा और वहां सामान्य जहाजरानी बहाल की जा सकेगी। हालांकि, पश्चिमी देशों में पाकिस्तान की मध्यस्थ भूमिका पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।अमेरिकी रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने हाल ही में पाकिस्तान की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि, ईरानी सैन्य विमानों को पाकिस्तान के एयरबेस इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई थी।

सीनेट की सुनवाई के दौरान ग्राहम ने अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से पूछा कि, क्या पाकिस्तान का ऐसा व्यवहार एक निष्पक्ष मध्यस्थ के अनुरूप है। ग्राहम ने कहा, मुझे पाकिस्तान पर बिल्कुल भरोसा नहीं है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि, यदि पाकिस्तान अपने सैन्य ठिकानों पर ईरानी सैन्य संसाधनों को छिपाने में मदद कर रहा है, तो अमेरिका को किसी अन्य मध्यस्थ की तलाश करनी चाहिए। रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान एयर फोर्स के नूर खान एयरबेस जैसे ठिकानों का इस्तेमाल ईरानी विमानों को संभावित अमेरिकी हमलों से बचाने के लिए किया गया।

डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन के भीतर भी वार्ता को लेकर नाराजगी बढ़ रही है। अधिकारियों का मानना है कि पाकिस्तान पारदर्शिता नहीं बरत रहा और तेहरान की स्थिति को वास्तविकता से अधिक सकारात्मक तरीके से पेश कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप होर्मुज जलडमरूमध्य के लगातार बंद रहने और ईरानी नेतृत्व के अंदरूनी मतभेदों से बेहद नाराज हैं। उन्होंने ईरान के हालिया प्रस्ताव को “पूरी तरह अस्वीकार्य” और “मूर्खतापूर्ण” बताया। वॉशिंगटन में अब सैन्य कार्रवाई की संभावना पर भी चर्चा तेज हो गई है। पेंटागन के कुछ अधिकारी सीमित सैन्य हमलों की वकालत कर रहे हैं।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here