बिहार कैबिनेट द्वारा एथेनॉल प्लांट में 7,345 करोड़ रुपये के निजी निवेश को मिली मंजूरी

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट बैठक में कैमूर जिले में एथेनॉल प्लांट स्थापना के लिए 7,345 करोड़ रुपये के निजी निवेश को भी हरी झंडी मिल गई है। साथ ही बैठक में राज्य के विकास से जुड़े 13 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में स्वास्थ्य, खेल, कृषि, उद्योग और सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। ग्रामीण स्थानीय निकायों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार से प्राप्त राशि में से स्वास्थ्य क्षेत्र हेतु 747 करोड़ 97 लाख 64 हजार रुपये की अग्रिम स्वीकृति दी गई।

पिछले हप्ते धर्मेंद्र सिंग की दी गई गन्ना उद्योग विभाग की कमान…

ChiniMandi WhatsApp Channel

पिछले हप्ते बिहार सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला किया। इस बदलाव के तहत कई विभागों में नए सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव और प्रमंडलीय आयुक्त नियुक्त किए गए हैं। धर्मेंद्र सिंग को सहकारिता विभाग से हटाकर गन्ना उद्योग विभाग में भेजा गया है।इससे पहले 1996 बैच के आईएएस अधिकारी सेन्थिल कुमार इस विभाग का काम देखते थे।

महाराष्ट्र, यूपी और कर्नाटक मॉडल पर बनेंगे शुगर कॉम्प्लेक्स…

बिहार सरकार राज्य में चीनी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए महाराष्ट्र, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश के मॉडल पर शुगर कॉम्प्लेक्स विकसित करने की तैयारी कर रही है। गन्ना उद्योग विभाग ने इसके लिए पहल शुरू कर दी है और जल्द ही विशेषज्ञों की टीम इन राज्यों का दौरा कर वहां की चीनी मिलों की स्थापना और संचालन का अध्ययन करेगी। सरकार नई कार्ययोजना के तहत चीनी मिलों को शुगर कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित करना चाहती है। इस पहल से राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा होने के साथ राजस्व में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।विभागीय अधिकारियों के अनुसार अध्ययन के बाद विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर सरकार को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

चीनी उद्योग को नई ऊँचाइयों पर ले जाने की कोशिश…

इस रिपोर्ट का उपयोग नई चीनी मिलों की स्थापना और बंद पड़ी मिलों को फिर से चालू करने में किया जाएगा। सरकार 25 नई चीनी मिलों की स्थापना के साथ सरकारी क्षेत्र की बंद पड़ी नौ चीनी मिलों को पुनः चालू करने का फैसला कर चुकी है।गन्ना उद्योग विभाग ने इसके लिए जमीनी स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। पुरानी मिलों के पुनरुद्धार के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है, जबकि नई मिलों के लिए सभी जिलों में जमीन की तलाश की जा रही है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here