उत्तर प्रदेश : चीनी मिल में श्रमिकों का धरना-प्रदर्शन, बोनस और वेतन भुगतान को लेकर जताया विरोध

लखीमपुर खीरी : श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चीनी मिल परिसर में कई श्रमिक संगठनों और यूनियनों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में गन्ना मजदूरी यूनियन, भारतीय चीनी मिल मजदूर संघ, शंकर मजदूर यूनियन शुगर फैक्ट्री और श्रमिक कल्याण संघ समेत कई संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। धरने का नेतृत्व हरिशंकर कश्यप, शैलेंद्र शाह, दीनानाथ यादव, गिरजा शंकर, दामोदर नाथ तिवारी, राजकुमार अवस्थी और रामकुमार सिंह सहित अन्य श्रमिक नेताओं ने किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मिल प्रबंधन कर्मचारियों की समस्याओं की लगातार अनदेखी कर रहा है।

श्रमिक नेताओं का कहना है कि, कर्मचारियों को कई महीनों से बोनस नहीं मिला है।वहीं ठेका कर्मचारियों को पिछले तीन महीने से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों ने यह भी आरोप लगाया कि ठेका मजदूरों को तय मानकों के अनुसार वेतन नहीं दिया जा रहा है और उन्हें छुट्टियों सहित अन्य सुविधाओं से भी वंचित रखा जा रहा है।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कर्मचारियों पर जरूरत से ज्यादा काम का दबाव डाला जा रहा है, जिससे वे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही ठेका व्यवस्था में अनियमितताओं के कारण श्रमिकों का शोषण हो रहा है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here