तूफानी बारिश और तेज हवाओं से गन्ना किसानों को भारी नुकसान : वरिष्ठ नेता शरद पवार

मुंबई (महाराष्ट्र) : वरिष्ठ नेता शरद पवार ने राज्य सरकार से किसान कर्जमाफी योजना के पात्रता मानदंडों और शर्तों पर पुनर्विचार करने की मांग की है। उनका कहना है कि, मौजूदा नियमों के कारण बड़ी संख्या में किसान योजना के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने हाल ही में हुई तूफानी बारिश के कारण गन्ना एवं केला उत्पादक किसानों को हुए भारी नुकसान पर भी चिंता जताई। मुंबई में आयोजित एक मिडिया वार्ता में पवार ने कहा कि कर्जमाफी का निर्णय स्वागतयोग्य है, लेकिन कुछ शर्तें किसानों के लिए बाधा बन रही हैं। उन्होंने कहा कि, सरकार को जमीनी हकीकत को ध्यान में रखते हुए किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

पवार ने कहा कि, लोकतांत्रिक व्यवस्था में सरकार और जनता के बीच निरंतर संवाद आवश्यक है। किसान संगठनों और लाभार्थियों की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए जरूरत पड़ने पर नियमों में बदलाव किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि, केवल योजनाओं की घोषणा करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि यह भी देखना जरूरी है कि उनका लाभ वास्तव में किसानों तक पहुंच रहा है या नहीं। उन्होंने बताया कि, कर्जमाफी के नियमों को लेकर कई किसान संगठनों ने असंतोष जताया है। इस मुद्दे पर वे मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करेंगे, ताकि पात्रता संबंधी शर्तों में आवश्यक संशोधन किए जा सकें।

ChiniMandi WhatsApp Channel

इस दौरान पवार ने राज्य में हाल ही में हुई तूफानी बारिश और तेज हवाओं से फसलों को हुए नुकसान का भी उल्लेख किया।विशेष रूप से उत्तर महाराष्ट्र में गन्ना और केला उत्पादक किसानों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि, प्रारंभिक रिपोर्टों और विशेषज्ञों की जांच में नुकसान गंभीर पाया गया है। पवार ने कहा कि, प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को तत्काल राहत और आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए। सरकार को नुकसान का आकलन कर जल्द से जल्द मुआवजा देने की दिशा में कदम उठाने चाहिए।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here