गन्ना कटाई श्रमिकों का पंजीकरण निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए : समाज कल्याण आयुक्त

बीड (महाराष्ट्र)। गन्ना उद्योग की रीढ़ माने जाने वाले गन्ना कटाई मजदूरों के कल्याण के लिए राज्य सरकार ने पहचान पत्र वितरण और पंजीकरण अभियान को तेज करने के निर्देश दिए हैं। समाज कल्याण आयुक्त दीपा मुधोळ-मुंडे ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गन्ना कटाई श्रमिकों का पंजीकरण निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए, ताकि उन्हें सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी विवेक जॉन्सन, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितीन रहेमान और समाज कल्याण सहायक आयुक्त प्रदीप भोगले मौजूद रहे। बैठक में सभी तहसीलदार और समूह विकास अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए।

गन्ना कटाई श्रमिकों को आधिकारिक पहचान पत्र उपलब्ध कराने के लिए गांव स्तर पर विशेष समितियों का गठन किया गया है। ये समितियां गन्ना कटाई कामगारों की सटीक सूची तैयार कर मंजूरी के लिए संबंधित अधिकारियों को भेजेंगी।इसके बाद आधुनिक तकनीक के माध्यम से सर्वेक्षण और पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि, महाराष्ट्र में गन्ना कटाई श्रमिकों की बड़ी संख्या को देखते हुए यह अभियान प्राथमिकता के आधार पर चलाया जा रहा है। लोकनेते गोपीनाथ मुंडे गन्ना कटाई कामगार कल्याण महामंडल, पुणे की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र श्रमिकों तक पहुंचाने के लिए जिले में पंजीकरण कार्य 15 अगस्त 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी विवेक जॉन्सन ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि, गन्ना कटाई श्रमिकों की पहचान और पंजीकरण प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो, ताकि उन्हें सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं का समय पर लाभ मिल सके।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here