कृष्णा चीनी मिल की प्रगति पर विश्वास रखने वाले हर सदस्य की जीत : अध्यक्ष डॉ. सुरेश भोसले

सातारा (महाराष्ट्र): कृष्णा सहकारी चीनी मिल की प्रगति पर विश्वास रखने वाले प्रत्येक सदस्य और कार्यकर्ता की यह जीत है। आने वाले समय में कृष्णा चीनी मिल को और अधिक प्रगति के मार्ग पर ले जाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं, ऐसा विश्वास यशवंतराव मोहिते कृष्णा सहकारी साखर कारखाना के अध्यक्ष डॉ. सुरेश भोसले ने व्यक्त किया। यशवंतराव मोहिते कृष्णा सहकारी चीनी मिल की पंचवार्षिक चुनाव प्रक्रिया में जयवंतराव भोसले सहकार पैनल ने लगभग 14,500 से अधिक रिकॉर्ड मतों के अंतर से ऐतिहासिक जीत की हैट्रिक दर्ज की। इस शानदार विजय के बाद मिल परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मिल परिसर में डॉ. सुरेश भोसले और विनायक भोसले का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. भोसले ने कहा कि, राज्य की आदर्श सहकारी चीनी मिल के रूप में संस्था को और अधिक सशक्त बनाने के लिए वे पूरी तरह कटिबद्ध हैं।डॉ. भोसले और विनायक भोसले के मिल परिसर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आतिशबाजी, नारों और बधाइयों की गूंज से पूरा परिसर उत्साह से भर गया।

ChiniMandi WhatsApp Channel

इस अवसर पर नवनिर्वाचित संचालक बाबासाहेब शिंदे, संग्राम पाटील, बाजीराव थोरात, सत्यजीत पाटील, बालासाहेब जगताप, छबन कांबले, संजय पाटील, विलास भंडारे, दिलीप पाटील, सभापति नंदाताई यादव, शैलजा शिंदे, रोहिणी शिंदे, शिवाजीराव थोरात, राजेंद्र माने, प्रकाश पाटील, प्रकाश देसाई, धनाजी जाधव, रमेश मोहिते, मिल के डायरेक्टर सी. एन. देशपांडे, प्रबंध निदेशक बाजीराव सुतार, एम. के. कापूरकर सहित कराड, वाळवा और कडेगांव क्षेत्र के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं किसान सदस्य उपस्थित थे।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here