उत्तर प्रदेश : गन्ना भुगतान न होने से किसान बेहाल, यूरिया किल्लत को लेकर कृषि अधिकारी का घेराव करने की चेतावनी

हापुड़ : भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की मासिक पंचायत 25 जून को हापुड़ स्थित जिला कार्यालय कचहरी के सामने संपन्न हुई। चौधरी रामपाल सिंह ने इसकी अध्यक्षता की, जबकि कैप्टन राजेश चौधरी ने संचालन किया। पंचायत में किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।इस पंचायत में सर्वसम्मति से ग्राम दस्तोई निवासी चौधरी जन्म सिंह को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष बबली त्यागी ने गन्ना भुगतान न होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।त्यागी ने सभी किसानों से इस लड़ाई को मिलकर लड़ने का आह्वान किया।

जिला अध्यक्ष जीते चौहान ने संगठन के सभी सदस्यों को अनुशासन बनाए रखने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि कोई भी सदस्य जिला अध्यक्ष को सूचित किए बिना धरना प्रदर्शन, ज्ञापन या अधिकारियों के कार्यालयों पर पंचायत न करे। चौधरी रामपाल सिंह ने जिले में यूरिया की किल्लत का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि, किसानों को समय पर यूरिया नहीं मिल रहा है और कालाबाजारी की लगातार शिकायतें आ रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी की, इस संबंध में जल्द ही जिला कृषि अधिकारी का घेराव किया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश त्यागी ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिले में बिना पैसे के किसी भी किसान का काम नहीं हो रहा है और इस मामले का जल्द संज्ञान लिया जाएगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel

महिला विंग की जिलाध्यक्ष संगम देवी ने जिले की संपूर्ण कार्यकारिणी भंग करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि जल्द ही जिले में नई महिला विंग कमेटी का गठन किया जाएगा, जो मुख्य बॉडी के जिला अध्यक्ष के साथ मिलकर काम करेगी। तहसील अध्यक्ष अमित चौधरी ने जानकारी दी कि किसानों से संबंधित कुछ मामलों को लेकर कल संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम हापुड़, जिला कृषि अधिकारी और विद्युत विभाग के एसई से वार्ता करेगा। पंचायत में सैकड़ों की संख्या में किसान और मजदूर उपस्थित रहे। इनमें मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष बबली सिंह, यशवीर सिंह, भगत राम, रिजवान तोमर, विनोद शर्मा, चौधरी वीरेंद्र सिंह, पंकज चौधरी, नवदीप सिंह, सब्बू चौधरी और सुदेश दीवान जी शामिल थे।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here