उत्तर प्रदेश: गन्ना किसानों का ₹19.45 करोड़ बकाया नहीं चुकाने पर न्यौली चीनी मिल के एमडी समेत तीन अधिकारियों पर एफआईआर

कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में गन्ना किसानों का 19.45 करोड़ रुपये बकाया भुगतान नहीं करने के मामले में शेरवानी शुगर सिंडिकेट लिमिटेड (न्यौली चीनी मिल) के प्रबंध निदेशक (एमडी), यूनिट हेड और एजीएम (वित्त) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर मिल प्रबंधन के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर के मुताबिक, जिला सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड के सचिव प्रदीप कुमार वर्मा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, 2025-26 पेराई सत्र में न्यौली चीनी मिल ने 22 नवंबर 2025 से पेराई शुरू की थी। 2 फरवरी 2026 तक मिल ने 10.37 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद की। शासन द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार किसानों को करीब 41.23 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य और 57.06 लाख रुपये गन्ना विकास अंशदान का भुगतान किया जाना था।

ChiniMandi WhatsApp Channel

नियमों के मुताबिक गन्ना खरीद के 14 दिनों के भीतर किसानों का भुगतान करना अनिवार्य है, लेकिन मिल प्रबंधन ने समय पर भुगतान नहीं किया। इस दौरान जिला गन्ना अधिकारी, उप गन्ना आयुक्त, आयुक्त गन्ना एवं चीनी तथा जिलाधिकारी की ओर से कई बार नोटिस और चेतावनी जारी की गई, लेकिन इसके बावजूद भुगतान नहीं किया गया।

19 जून 2026 तक मिल पर किसानों का 19.18 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य और 27.06 लाख रुपये गन्ना विकास अंशदान बकाया था। इस तरह कुल बकाया राशि 19.45 करोड़ रुपये पहुंच गई। लगातार शिकायतों और मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद मिल के एमडी कुणाल यादव, यूनिट हेड इसरार अहमद और एजीएम (लेखा/वित्त) वेदप्रकाश शुक्ला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि, तीनों अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here