फिजी : चीनी उद्योग को मिलेगा 96.3 मिलियन डॉलर का बजट, गन्ना किसानों के लिए सहायता योजनाएं जारी रहेंगी

सुवा : फिजी सरकार ने 2026-27 के राष्ट्रीय बजट में चीनी उद्योग के लिए 96.3 मिलियन डॉलर का प्रावधान किया है। यह राशि मौजूदा वित्त वर्ष के 72.2 मिलियन डॉलर की तुलना में काफी अधिक है। वैश्विक बाजार में चीनी की कीमतों में गिरावट और ईंधन लागत बढ़ने के बावजूद सरकार ने 2026 सीजन के लिए गन्ना किसानों को 85 डॉलर प्रति टन गन्ना मूल्य बनाए रखने का फैसला किया है। वित्त मंत्री प्रोफेसर बिमन प्रसाद ने बताया कि, किसानों को 28 डॉलर प्रति टन अतिरिक्त सहायता (टॉप-अप) देने के लिए 41.6 मिलियन डॉलर का विशेष प्रावधान किया गया है।

उन्होंने कहा कि, चीनी उद्योग लगातार चुनौतियों का सामना कर रहा है। उद्योग की आर्थिक स्थिति और किसानों व करदाताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार मध्यम अवधि में उद्योग के विविधीकरण (डाइवर्सिफिकेशन) पर ध्यान देगी। हालांकि, फिलहाल सरकार लगभग 96.3 मिलियन डॉलर की वित्तीय सहायता के माध्यम से चीनी उद्योग को सहयोग देती रहेगी। इसके अलावा गन्ना किसानों के लिए 30 मिलियन डॉलर का सहायता पैकेज भी घोषित किया गया है। इसके तहत उर्वरक और खरपतवारनाशी (वीडिसाइड) पर सब्सिडी, गन्ना कटाई सहायता, गन्ना परिवहन मार्गों (केन एक्सेस रोड) का विकास, गन्ना रोपण अनुदान, कृषि मशीनीकरण, किसान प्रोत्साहन योजनाएं और नए किसानों को सहायता प्रदान की जाएगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

सरकार ने 2025 में फिजी शुगर कॉरपोरेशन द्वारा भारत के एक्जिम बैंक से लिए गए 32.7 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ऋण की आंशिक अदायगी के लिए भी 18 मिलियन डॉलर आवंटित किए हैं। सरकार का कहना है कि इस वित्तीय सहायता का उद्देश्य अल्पकाल में गन्ना किसानों को सहयोग देना, चीनी उत्पादन को बनाए रखना और दीर्घकाल में चीनी उद्योग को अधिक मजबूत एवं विविध बनाना है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here