अबुजा : नाइजीरिया के ओयो राज्य में स्थापित की जा रही ओयो शुगर एंड डेरिवेटिव्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड परियोजना से 500 से अधिक नए रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। इसके साथ ही राज्य के लगभग 1,000 गन्ना किसानों को इस परियोजना से जोड़कर उनकी आय और कृषि गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।ओयो राज्य के गवर्नर सेयी माकिंडे ने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किए गए एक बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, हाल ही में उनकी मुलाकात सबा एक्सपोर्ट्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक खान वसीम अखलाक के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल से हुई।
गवर्नर ने बताया कि, सबा एक्सपोर्ट्स की टीम फिलहाल ओयो राज्य के इसेयिन में स्थापित की जा रही निजी निवेश वाली ओयो शुगर एंड डेरिवेटिव्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड फैक्ट्री के प्री-कमीशनिंग और कमीशनिंग कार्यों की निगरानी के लिए वहां मौजूद है।उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार को उम्मीद है कि फैक्ट्री जल्द ही उत्पादन शुरू करेगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।माकिंडे के अनुसार, इस परियोजना के संचालन से 500 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे, जबकि राज्य के करीब 1,000 गन्ना किसानों के साथ साझेदारी स्थापित कर उन्हें स्थायी बाजार उपलब्ध कराया जाएगा।उन्होंने बताया कि, यह परियोजना राज्य के कृषि और औद्योगिक विकास को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।















