फिजी : गन्ने की मैन्युअल कटाई के लिए सरकार ने की प्रति टन $3 की सब्सिडी की घोषणा

सुवा : फिजी सरकार गन्ना उत्पादकों को कटाई और परिवहन की बढ़ती लागत से निपटने में मदद करने के लिए प्रति टन $3 की मैन्युअल (हाथ से) कटाई सब्सिडी शुरू करेगी। चीनी मंत्री तुनाबुना ने इसकी घोषणा की। एक संवाददाता सम्मेलन (प्रेस कॉन्फ्रेंस) को संबोधित करते हुए, मंत्री तुनाबुना ने कहा कि, यह सब्सिडी ऐसे समय में मैन्युअल गन्ना काटने वालों की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करती है जब कटाई की क्षमता दबाव में है। उन्होंने कहा की, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि सरकार मैन्युअल रूप से काटे गए गन्ने के प्रत्येक टन के लिए $3.00 की मैन्युअल कटाई सब्सिडी प्रदान करेगी। इसमें कैदियों के श्रम (इनमेट लेबर) की व्यवस्था के माध्यम से काटा गया गन्ना शामिल नहीं होगा।”

उन्होंने कहा कि, इस पहल का उद्देश्य उत्पादकों पर वित्तीय बोझ को कम करना, जहाँ आवश्यक हो वहाँ मैन्युअल कटाई को बढ़ावा देना और यह सुनिश्चित करना है कि गन्ने की कटाई और मिलों तक डिलीवरी समय पर हो। तुनाबुना ने कहा कि उद्योग के लिए सरकार का समर्थन केवल इस नई सब्सिडी तक ही सीमित नहीं है। नए वित्तीय वर्ष में, सरकार विभिन्न मौजूदा कार्यक्रमों के माध्यम से चीनी उद्योग को व्यापक सहायता प्रदान करना जारी रखेगी। इनमें उर्वरक (खाद) सब्सिडी, खरपतवार नाशक सहायता, गन्ना पहुंच मार्गों (एक्सेस रोड) के रखरखाव और अपग्रेडेशन के लिए धन, चीनी उद्योग में नए आने वाले लोगों के लिए सहायता, मौजूदा उत्पादकों के लिए पट्टा (लीज) नवीनीकरण सहायता और गन्ने की नई बुवाई व दोबारा बुवाई के लिए सब्सिडी शामिल हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

मंत्री ने कहा कि, ये कार्यक्रम उत्पादकता में सुधार, खेती की लागत को कम करने और फिजी के चीनी उद्योग की दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण सरकारी निवेश का प्रतिनिधित्व करते हैं। तुनाबुना ने यह भी कहा कि वह चीनी मिलों से जुड़े औद्योगिक संबंधों (इंडस्ट्रियल रिलेशंस) के मुद्दों का समाधान करेंगे। उन्होंने आगे जोड़ा कि संवाददाता सम्मेलन के दौरान इस मामले पर अपडेट देते हुए उन्हें बेहद खुशी हो रही है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here