कल्लाकुरिची : जिले के मूंगिलथुरैपट्टू स्थित सहकारी चीनी मिल में गुरुवार से गन्ना पेराई सत्र की शुरुआत हो गई। इसका औपचारिक शुभारंभ राज्य के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री आर. विनोथ ने किया। अधिकारियों के अनुसार, इस पेराई सत्र के दौरान लगभग 12,750 एकड़ क्षेत्र में उगाए गए करीब 4.75 लाख टन गन्ने की पेराई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इससे क्षेत्र के हजारों गन्ना किसानों को अपनी फसल की समय पर खरीद और भुगतान का लाभ मिलने की उम्मीद है।इस अवसर पर जिलाधिकारी जे. ई. पद्मजा सहित सहकारी चीनी मिल के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।


















