मुंबई महानगर क्षेत्र में रेड अलर्ट, अगले 4-5 दिनों तक मध्य भारत में सक्रिय रहेगा मानसून : IMD

नई दिल्ली/मुंबई: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने मजबूत निम्न दबाव क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) के प्रभाव से अगले चार से पांच दिनों तक देश के मध्य हिस्सों में मानसून सक्रिय बना रहेगा। इस दौरान कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। आईएमडी ने मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर अत्यधिक तेज बारिश होने की आशंका है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट…

ChiniMandi WhatsApp Channel

मौसम विभाग के अनुसार 4 से 7 जुलाई के बीच कोंकण और गुजरात में, 4 से 6 जुलाई तक मध्य महाराष्ट्र में, 4 और 5 जुलाई को सौराष्ट्र और ओडिशा में तथा 4 जुलाई को पश्चिम मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।

उत्तर भारत में भी बारिश बढ़ेगी…

आईएमडी के अनुसार हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 4-5 जुलाई तथा 9-10 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि 6 से 8 जुलाई के बीच इन राज्यों में व्यापक वर्षा हो सकती है। इसके अलावा पश्चिम उत्तर प्रदेश में 4 से 7 जुलाई, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 4 से 6 जुलाई, पश्चिमी राजस्थान में 4 से 10 जुलाई तथा पूर्वी राजस्थान में 4 और 10 जुलाई को बारिश की संभावना जताई गई है।

पहाड़ी राज्यों में भी जोरदार बारिश…

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद क्षेत्र में 4-5 जुलाई और 10 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश तथा 6 से 9 जुलाई के बीच व्यापक वर्षा होने की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 4 से 10 जुलाई तक लगातार बारिश का अनुमान है। इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति झोंकों के दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। साथ ही गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका है।

मध्य भारत में सक्रिय रहेगा मानसून…

छत्तीसगढ़, पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश तथा विदर्भ में 4 से 10 जुलाई तक व्यापक वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कई हिस्सों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।

पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में भी भारी बारिश…

आईएमडी के अनुसार अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में 10 जुलाई तक बारिश जारी रह सकती है। वहीं ओडिशा में 8 जुलाई तक व्यापक वर्षा और 9-10 जुलाई को कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। 4 जुलाई को झारखंड में मध्यम से तेज बिजली गिरने की गतिविधियां दर्ज होने की आशंका जताई गई है।वहीं अरुणाचल प्रदेश में 6 से 10 जुलाई के बीच भारी वर्षा का अनुमान है, जबकि असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 10 जुलाई तक कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

दक्षिण भारत में भी जारी रहेगा बारिश का दौर…

तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में 10 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 8 से 10 जुलाई, जबकि दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में 6 से 10 जुलाई तक वर्षा का अनुमान है। तटीय कर्नाटक, केरल, माहे और लक्षद्वीप में भी 10 जुलाई तक व्यापक बारिश जारी रहने की संभावना है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here