महाराष्ट्र : राज्य सहकारी साखर कारखाना संघ द्वारा प्रस्तावित शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे परियोजना के विरोध में प्रस्ताव पारित, सरकार से परियोजना रद्द करने की मांग

सांगली : प्रस्तावित शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे के विरोध को महाराष्ट्र राज्य सहकारी साखर कारखाना संघ लिमिटेड का भी समर्थन मिल गया है। संघ ने इस परियोजना का आधिकारिक रूप से विरोध करते हुए एक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया है। प्रस्ताव की कॉपी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और दोनों उपमुख्यमंत्रियों को भेज दी गई है। यह जानकारी राज्य चीनी संघ के अध्यक्ष पी. आर. पाटील ने दी। उन्होंने बताया कि, मुंबई में आयोजित संघ के 23 निदेशकों की बैठक में शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे के विरोध का प्रस्ताव सर्वसम्मति से मंजूर किया गया। इसके बाद प्रस्ताव की कॉपी शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे संघर्ष समिति के प्रतिनिधि एडवोकेट विजय पाटील को भी सौंपी गई।

गौरतलब है कि, पिछले महीने प्रस्तावित शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे परियोजना के विरोध में किसानों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई थी, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों और किसान नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में किसानों ने राज्य चीनी संघ से परियोजना के खिलाफ औपचारिक प्रस्ताव पारित करने की मांग की थी। उस समय पी. आर. पाटील ने छह दिनों के भीतर संघ की बैठक बुलाकर निर्णय लेने का आश्वासन दिया था। इसी के तहत मुंबई में बैठक आयोजित कर प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

ChiniMandi WhatsApp Channel

पी. आर. पाटील ने कहा कि, प्रस्तावित शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे बनने से बड़ी मात्रा में उपजाऊ कृषि भूमि प्रभावित होगी, जिसका सीधा असर गन्ना उत्पादक किसानों पर पड़ेगा। इसके साथ ही सहकारी चीनी उद्योग और चीनी मिलों का भविष्य भी संकट में आ सकता है। उन्होंने कहा कि, इन्हीं कारणों से राज्य चीनी संघ ने किसानों के हित में इस परियोजना को पूरी तरह रद्द करने की मांग राज्य सरकार से की है।उन्होंने दोहराया कि, कृषि भूमि और सहकारी चीनी उद्योग की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार को इस परियोजना पर पुनर्विचार करना चाहिए।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here