भूटान द्वारा E20 पेट्रोल ठुकराने की खबरों का केंद्र सरकार ने किया खंडन

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने उन मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया है, जिनमें दावा किया गया था कि भूटान ने भारत से E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल आयात करने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। सरकार ने स्पष्ट किया कि, तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) की ओर से भूटान को ऐसा कोई प्रस्ताव दिया ही नहीं गया था और न ही फिलहाल E20 पेट्रोल के निर्यात का कोई प्रस्ताव विचाराधीन है।सरकार ने जारी बयान में लोगों से अपील की है कि, वे इस विषय में केवल पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MoPNG) तथा तेल विपणन कंपनियों द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि भूटान ने अपने पुराने ईंधन भंडारण ढांचे और मौजूदा वाहनों की एथेनॉल मिश्रित ईंधन के साथ अनुकूलता को लेकर चिंताओं के कारण भारत का E20 पेट्रोल स्वीकार नहीं किया है।स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, भूटान के व्यापार विभाग के एक अधिकारी के हवाले से कहा गया था कि एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल नमी को अधिक आकर्षित करता है, जिससे ईंधन की गुणवत्ता और वाहनों के प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि, पहाड़ी क्षेत्रों में वाहनों को अधिक शक्ति की आवश्यकता होती है और ऐसे भूभाग में E20 पेट्रोल अपेक्षित प्रदर्शन नहीं दे सकता। इसी आधार पर भूटान द्वारा E20 पेट्रोल आयात नहीं करने की बात कही गई थी। हालांकि, भारत सरकार ने इन सभी दावों को निराधार बताते हुए स्पष्ट किया है कि भूटान को ई-20 पेट्रोल निर्यात करने का कोई प्रस्ताव न तो दिया गया है और न ही इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रक्रिया चल रही है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here