उत्तराखंड : जलभराव वाले गन्ना फसल क्षेत्रों का सर्वे कर नुकसान की रिपोर्ट दें, अधिकारियों को निर्देश

काशीपुर : गन्ना विकास परिषद कार्यालय में एससीडीआई वीरेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में उधम सिंह नगर और नैनीताल जनपद के ब्लॉक प्रभारी अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में हाल की बारिश के कारण जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति और गन्ना फसल पर उसके संभावित प्रभाव की समीक्षा की गई। बैठक में ब्लॉक प्रभारी गन्ना विकास निरीक्षकों को निर्देश दिए गए कि, वे अपने-अपने क्षेत्रों में जलभराव वाले स्थानों का तत्काल निरीक्षण करें और गन्ना फसल को हुए संभावित नुकसान का आकलन कर विस्तृत रिपोर्ट विभाग को उपलब्ध कराएं। साथ ही किसानों से अपील की गई कि वे जलभराव वाले खेतों से जल्द से जल्द पानी की निकासी की व्यवस्था करें, ताकि गन्ने की फसल को अधिक नुकसान न हो।

विभाग ने सभी गन्ना पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने सर्किल के किसानों के लगातार संपर्क में रहें और उन्हें गन्ना सर्वेक्षण से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं। इसके अलावा किसानों को खाद, उर्वरक और कीटनाशकों पर मिलने वाले अनुदान से संबंधित स्वीकृति पत्र भी वितरित किए जा रहे हैं। बैठक में किसानों को गन्ना खेती के लिए प्रोत्साहित करने और शरदकालीन गन्ना बुवाई की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। विभाग ने बताया कि किसानों की मांग के अनुसार अनुसंधान केंद्रों से उन्नत किस्म का गन्ना बीज उपलब्ध कराया जाएगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel

बैठक के दौरान ब्लॉक प्रभारी राकेश कुमार ने कोसी नदी के आसपास के क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा की। वहीं, गन्ना विकास निरीक्षक वीरेंद्र कुमार मौर्य ने रामनगर ब्लॉक में वर्षा से संभावित नुकसान का आकलन प्रस्तुत किया। सुरेश सिंह ने काशीपुर ब्लॉक की रिपोर्ट साझा की। समीक्षा बैठक में दीपक कुमार शर्मा, योगेश चंद्र भट्ट, सोमपाल सिंह, सुभाष चंद्र सहित विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here