पाकिस्तान : चीनी मिलों ने 6 लाख टन अतिरिक्त चीनी के निर्यात की अनुमति मांगी

इस्लामाबाद: पाकिस्तान शुगर मिल्स एसोसिएशन (PSMA) ने अतिरिक्त चीनी के 6 लाख मीट्रिक टन निर्यात की तत्काल अनुमति देने की मांग की है। इस संबंध में एसोसिएशन ने संघीय राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मंत्री को पत्र भेजा है। एसोसिएशन ने मांग की है कि, नए गन्ना पेराई सत्र की शुरुआत में शेष 5.50 लाख टन चीनी के निर्यात की भी अनुमति दी जाए। PSMA के अनुसार, चीनी के निर्यात से पाकिस्तान को लगभग 57.5 करोड़ डॉलर की महत्वपूर्ण विदेशी मुद्रा प्राप्त हो सकती है।

PSMA ने सरकार को याद दिलाया कि, पिछले वर्ष अतिरिक्त चीनी स्टॉक के निर्यात की अनुमति देने का वादा अभी तक पूरा नहीं किया गया है। मौजूदा पेराई सत्र के अंत में देश में चीनी का कुल स्टॉक 79.67 लाख मीट्रिक टन था। घरेलू जरूरतों को पूरा करने के बाद करीब 11.81 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त चीनी उपलब्ध है। एसोसिएशन ने कहा कि गन्ना किसानों को बेहतर भुगतान मिलने के कारण इस वर्ष बेहतर किस्मों की खेती को बढ़ावा मिला है। इसके चलते अगले पेराई सत्र में अच्छी फसल की उम्मीद है और चीनी उत्पादन करीब 80 लाख मीट्रिक टन तक पहुंचने का अनुमान है।पत्र में यह भी कहा गया है कि, मौजूदा चीनी कीमतें उत्पादन लागत की तुलना में काफी कम हैं। ऐसे में एसोसिएशन ने सरकार से अतिरिक्त 6 लाख मीट्रिक टन चीनी के निर्यात की तत्काल अनुमति देने के लिए आवश्यक आदेश जारी करने का आग्रह किया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here