कर्नाटक में सूखा घोषित करने की मांग; गन्ना उत्पादक संघ ने प्रभावित किसानों को 40 हजार रुपये राहत देने की अपील की

बेंगलुरु : कर्नाटक राज्य गन्ना उत्पादक संघ ने राज्य में तत्काल सूखा घोषित करने और संकटग्रस्त किसानों के लिए व्यापक राहत पैकेज जारी करने की मांग की है। इस संबंध में संघ ने उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है। संघ के अध्यक्ष कुरुबुर शांताकुमार ने कहा कि, राज्य के 180 से अधिक तालुकों में मानसून की स्थिति बेहद खराब है। कई प्रमुख जलाशय सूखे पड़े हैं और नहरों के गेट बंद होने के कारण किसान बुवाई का काम शुरू नहीं कर पा रहे हैं। जिन क्षेत्रों में बुवाई शुरू हो चुकी थी, वहां लंबे समय तक पानी की कमी के चलते खड़ी फसलें पूरी तरह सूख गई हैं।

संघ ने राज्य सरकार द्वारा सूखा घोषित करने में हो रही देरी पर नाराजगी जताई है। संगठन ने मांग की है कि, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (NDRF) के तहत राहत के मानदंडों में वैज्ञानिक आधार पर बदलाव किया जाए, ताकि खेत स्तर पर हुए वास्तविक फसल नुकसान का सही आकलन हो सके।संघ ने प्रत्येक प्रभावित किसान को तत्काल 40 हजार रुपये की संकट राहत राशि देने की मांग की है। कुरुबुर शांतकुमार ने महाराष्ट्र और तमिलनाडु जैसे पड़ोसी राज्यों में लागू राहत मॉडल का हवाला देते हुए राष्ट्रीयकृत, सहकारी और निजी बैंकों से लिए गए किसानों के कर्ज माफ करने की भी मांग की।

ChiniMandi WhatsApp Channel

सोने के बदले लिए गए कृषि ऋणों पर राहत की मांग

कृषि कार्यों के लिए जरूरी सामग्री खरीदने हेतु हजारों छोटे किसानों ने अपने सोने के आभूषण गिरवी रखकर ऋण लिया है। वर्तमान परिस्थितियों में किसान मूलधन और ब्याज चुकाने में असमर्थ हैं। ऐसे में राज्य के मुख्य सचिव, जो राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC) के अध्यक्ष भी हैं, को तत्काल निर्देश जारी कर केवल ब्याज के भुगतान पर गोल्ड लोन का नवीनीकरण कराने की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि किसानों पर तत्काल वसूली का दबाव न डाला जाए।

मैसूरु दशहरा सादगी से मनाने की अपील

राज्य में पेयजल और बिजली की गंभीर कमी को देखते हुए संघ ने मैसूरु दशहरा समारोह को सीमित, पारंपरिक और सादगीपूर्ण तरीके से आयोजित करने की अपील की है।कुरुबुर शांताकुमार ने कहा, सूखा राहत में देरी किसानों को गंभीर आर्थिक संकट की ओर धकेल रही है। बैंक वसूली की कार्रवाई तुरंत रोकने और किसानों को प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता देने के लिए राज्य प्रशासन को तत्काल कदम उठाने चाहिए।”

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here