ओंकार ग्रुप की बड़ी उपलब्धि, बीदर जिले की गौरी शुगर में रिकॉर्ड 1 करोड़ लीटर एथेनॉल उत्पादन

पुणे (महाराष्ट्र):गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित उत्पादन, बेहतर कार्यप्रणाली, पर्यावरण-अनुकूल औद्योगिक नीतियों और किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए ओंकार ग्रुप लगातार प्रगति कर रहा है। एथेनॉल उत्पादन से देश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता को मजबूती मिल रही है और पर्यावरण-अनुकूल ईंधन के इस्तेमाल को भी बढ़ावा मिल रहा है।

कर्नाटक के बीदर जिले के भालकी तालुका के बाजोलगा में संचालित गौरी शुगर एंड डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड (यूनिट नंबर 13) ने 1 करोड़ लीटर एथेनॉल उत्पादन का ऐतिहासिक लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया है। यह जानकारी ओंकार ग्रुप के अध्यक्ष बाबूराव बोत्रे-पाटील ने दी। उन्होंने इस उपलब्धि में योगदान देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, तकनीशियनों और गन्ना उत्पादक किसानों को बधाई दी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

गौरी शुगर एंड डिस्टिलरीज की यह उपलब्धि एथेनॉल उत्पादन क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है। इससे कंपनी की उत्पादन क्षमता और पर्यावरण-अनुकूल ऊर्जा उत्पादन में योगदान को और मजबूती मिली है। बाबूराव बोत्रे-पाटील ने कहा कि, 1 करोड़ लीटर एथेनॉल उत्पादन का लक्ष्य केवल एक आंकड़ा नहीं है, बल्कि यह सभी के सामूहिक प्रयास, ईमानदार मेहनत और आधुनिक तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि, ओंकार ग्रुप के अधिकारियों, कर्मचारियों, तकनीशियनों और गन्ना उत्पादक किसानों के अथक परिश्रम से ही यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हो सकी है। उन्होंने कहा कि, इस सफलता में गन्ना उत्पादक किसानों का विश्वास और गन्ने की नियमित आपूर्ति, अधिकारियों व कर्मचारियों की निष्ठा, तकनीशियनों की विशेषज्ञता और प्रबंधन की प्रभावी योजना का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here