महाराष्ट्र : गन्ना कटाई के भुगतान विवाद में 16 वर्षीय किशोर के अपहरण का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

धाराशिव : धाराशिव जिले में गन्ना कटाई के काम के लिए दिए गए अग्रिम भुगतान को लेकर हुए विवाद में एक 16 वर्षीय किशोर के अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में श्रमिक ठेकेदार समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।पुलिस अधिकारी के अनुसार, घटना 4 जुलाई को ढोकी थाना क्षेत्र के पालसप गांव में हुई।पुलिस के मुताबिक, बीड जिले के बोरी सावरगांव निवासी श्रमिक ठेकेदार स्वप्निल पारेकर और उसके साथियों दिलीप गोविंद काले, मच्छिंद्र गोविंद काले और अर्चनाबाई दिलीप काले ने सचिन सुनील काले को कथित तौर पर रास्ते में रोक लिया।

आरोप है कि, आरोपियों ने किशोर के परिवार से गन्ना कटाई के काम के लिए ली गई अग्रिम राशि लौटाने या काम पर आने की मांग की। इसके बाद किशोर के साथ मारपीट की गई और अग्रिम रकम वापस किए जाने तक उसे बंधक बनाए रखने की धमकी दी गई। पीड़ित की मां कौशल्या सुनील काले (35) की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 24 जुलाई को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत अपहरण, जानबूझकर चोट पहुंचाने, आपराधिक धमकी समेत अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया।पुलिस अधिकारी ने बताया कि, मामले की आगे की जांच जारी है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here