तेलंगाना सरकार का चीनी उद्योग के पुनरुद्धार पर जोर: मुख्य सचिव ने गन्ना खेती विस्तार के लिए व्यापक कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश

हैदराबाद: राज्य के मुख्य सचिव संजय जाजू ने अधिकारियों को गन्ना खेती का रकबा बढ़ाने, चीनी उद्योग को पुनर्जीवित करने और उसकी उत्पादन क्षमता में वृद्धि के लिए व्यापक कार्ययोजना (एक्शन प्लान) तैयार करने के निर्देश दिए हैं।बुधवार को सचिवालय में जी.ओ. संख्या 86 के तहत गठित समिति की बैठक मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कृषि सचिव सुरेंद्र मोहन, उद्योग विभाग के विशेष सचिव कृष्ण आदित्य, गन्ना किसानों के प्रतिनिधि और कृषि वैज्ञानिक शामिल हुए।

मुख्य सचिव ने बताया कि, राज्य में कुल 12 चीनी मिलें हैं, जिनमें से वर्तमान में केवल सात मिलें ही संचालित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि इन मिलों को पूर्ण क्षमता पर चलाने के लिए प्रति वर्ष लगभग 50 लाख मीट्रिक टन गन्ने की आवश्यकता होती है, जबकि वर्तमान उत्पादन केवल 20 लाख मीट्रिक टन है। उन्होंने यह भी कहा कि, धान की तुलना में गन्ने की फसल में कम पानी की आवश्यकता होती है और ड्रिप सिंचाई जैसी आधुनिक तकनीकों को अपनाने से उत्पादन बढ़ाया जा सकता है तथा खेती की लागत कम की जा सकती है। वर्ष 2026-27 के कृषि सत्र में राज्यभर के 19,000 किसान लगभग 26,000 हेक्टेयर क्षेत्र में गन्ने की खेती कर रहे हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि, वे अन्य राज्यों में गन्ना खेती को बढ़ावा देने के लिए लागू की गई प्रोत्साहन योजनाओं और नीतियों का अध्ययन करें, ताकि चीनी मिलों को पर्याप्त मात्रा में कच्चा माल उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने इस संबंध में जल्द से जल्द विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। बैठक में किसान प्रतिनिधियों ने सरकार से गन्ने पर 500 रुपये प्रति टन प्रोत्साहन राशि देने की मांग की, जैसा कि धान किसानों को दिया जाता है। उन्होंने कहा कि गन्ना खेती में निवेश लागत अधिक है और श्रमिकों की कमी एक बड़ी समस्या बनी हुई है। किसानों ने यह भी बताया कि गन्ना एथेनॉल और बिजली उत्पादन के लिए भी महत्वपूर्ण कच्चा माल है, इसलिए इस क्षेत्र को अधिक नीतिगत समर्थन दिया जाना चाहिए।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here