फिजी : चरण जीत सिंह की चीनी मंत्री पद पर वापसी, प्रधानमंत्री ने बदला कैबिनेट आवंटन

सुवा: चरण जीत सिंह की चीनी मंत्री के रूप में वापसी हो गई है। प्रधानमंत्री सितिवेनी राबुका ने अपने पहले के कैबिनेट आवंटन को बदलते हुए चीनी मंत्रालय का प्रभार फिर से चरण जीत सिंह को सौंप दिया है। इससे पहले यह जिम्मेदारी कृषि मंत्री तोमासी तुनाबुना को दी गई थी। फिजीविलेज न्यूज से बातचीत में चरण जीत सिंह ने बताया कि, उन्हें सोमवार देर रात प्रधानमंत्री की ओर से ईमेल के माध्यम से इस निर्णय की जानकारी दी गई।

उन्होंने कहा कि, वे चीनी उद्योग में पहले से शुरू किए गए कार्यों को आगे बढ़ाते रहेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि उद्योग निरंतर प्रगति करता रहे। चरण जीत सिंह ने चीनी मंत्रालय का प्रभार दोबारा सौंपने के लिए प्रधानमंत्री सितिवेनी राबुका का आभार व्यक्त किया। उनके अगले सप्ताह औपचारिक रूप से चीनी मंत्रालय का कार्यभार संभालने की संभावना है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here