तमिलनाडु : गन्ना किसानों के समर्थन मूल्य और कृषि ऋण माफी की मांग तेज, सरकार ने किसान नेताओं से की बातचीत

चेन्नई: तमिलनाडु विधानसभा में पेश किए गए कृषि बजट में पूर्ण फसल ऋण माफी की घोषणा नहीं होने से किसानों में बढ़ते असंतोष के बीच राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों ने शुक्रवार को किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में विशेष रूप से गन्ना किसानों को बेहतर मूल्य दिलाने और कृषि ऋण माफी के मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। बैठक में कृषि मंत्री आर. विनोथ, लोक निर्माण मंत्री आधव अर्जुना, जल संसाधन मंत्री एन. आनंद और विधि मंत्री सी. टी. आर. निर्मल कुमार सहित कई वरिष्ठ मंत्री शामिल हुए।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए तमिलनाडु सभी किसान संघों की समन्वय समिति के अध्यक्ष पी. आर. पांडियन ने कहा कि, किसान संगठनों ने सरकार के समक्ष सभी फसल ऋणों की पूर्ण माफी, धान का खरीद मूल्य 3,500 रुपये प्रति क्विंटल और गन्ने का समर्थन मूल्य 4,500 रुपये प्रति टन निर्धारित करने की मांग रखी है।पांडियन ने बताया कि, मंत्रियों ने आश्वासन दिया है कि किसानों की मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा और विधानसभा में इस संबंध में सकारात्मक निर्णय की घोषणा की जाएगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

लगातार बढ़ रही है गन्ने की खेती की लागत

किसान संगठनों का कहना है कि, गन्ने की खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, इसलिए किसानों को लाभकारी मूल्य (रिम्यूनरेटिव प्राइस) मिलना जरूरी है। उनका मानना है कि 4,500 रुपये प्रति टन का समर्थन मूल्य गन्ना उत्पादकों को आर्थिक राहत देने के साथ-साथ राज्य के चीनी उद्योग को भी मजबूती प्रदान करेगा।देसिया थेनिंधिया नदिगल इन्नैप्पु विवासायिगल संगम के अध्यक्ष पी. अय्याकन्नु ने कहा कि कृषि बजट में किसानों के हित में कई प्रावधान किए गए हैं, लेकिन किसान संगठनों की प्रमुख मांग पूर्ण ऋण माफी और लाभकारी फसल मूल्य है।

किसानों का प्रदर्शन, सड़क जाम

बैठक से पहले किसानों के एक समूह ने पूर्ण ऋण माफी की मांग को लेकर सचिवालय के सामने सड़क जाम (रोड रोको) आंदोलन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को हिरासत में लिया, जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here