नई OMC आवंटन के बाद बीसीएल इंडस्ट्रीज का एथेनॉल ऑर्डर बुक बढ़कर 15.11 करोड़ लीटर हुआ

मुंबई: बीसीएल इंडस्ट्रीज और उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी स्वक्षा डिस्टिलरी लिमिटेड को तेल विपणन कंपनियों (OMCs) से एथेनॉल आपूर्ति वर्ष (ESY) 2025-26 की चौथी तिमाही के लिए कुल 4.37 करोड़ लीटर एथेनॉल का अतिरिक्त आवंटन मिला है।कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया कि, बीसीएल इंडस्ट्रीज को 2.35 करोड़ लीटर, जबकि स्वक्षा डिस्टिलरी को 2.02 करोड़ लीटर का अतिरिक्त आवंटन मिला है। यह एथेनॉल देश के विभिन्न स्थानों पर OMCs को आपूर्ति किया जाएगा।

कंपनी के अनुसार, इस अतिरिक्त आवंटन के बाद ESY 2025-26 के लिए बीसीएल इंडस्ट्रीज और स्वक्षा डिस्टिलरी की संयुक्त एथेनॉल ऑर्डर बुक बढ़कर 15.11 करोड़ लीटर हो गई है। ताजा 4.37 करोड़ लीटर का अतिरिक्त आवंटन, नए ऑर्डर से पहले दोनों कंपनियों को मिले संयुक्त आवंटन की तुलना में करीब 41 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। बीसीएल इंडस्ट्रीज को चालू एथेनॉल आपूर्ति वर्ष के लिए OMCs से अब कुल 8.3683 करोड़ लीटर का आवंटन मिला है। एथेनॉल आपूर्ति वर्ष (ESY) हर साल 1 नवंबर से शुरू होकर अगले वर्ष 31 अक्टूबर तक चलता है।स्वक्षा डिस्टिलरी को OMCs से मिला आवंटन बढ़कर 4.9532 करोड़ लीटर हो गया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

इसके अलावा स्वक्षा डिस्टिलरी का रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ मौजूदा एथेनॉल आपूर्ति समझौता भी है। इसके तहत ESY 2025-26 में कंपनी को कुल 1.7894 करोड़ लीटर एथेनॉल की आपूर्ति का आवंटन मिला है।इस रिलायंस समझौते को भी शामिल करने पर BCL Industries और स्वक्षा डिस्टिलरी का ESY 2025-26 के लिए कुल संयुक्त आवंटन 15.1109 करोड़ लीटर हो जाता है।

यह नया आवंटन ऐसे समय में आया है जब भारत का एथेनॉल बाजार एक महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश कर रहा है। देश ने ESY 2025-26 के दौरान पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण (E20) के सरकार के लक्ष्य को हासिल कर लिया है।पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार, नवंबर 2025 से जून 2026 के बीच पेट्रोल में औसत एथेनॉल मिश्रण 20 प्रतिशत रहा। इसकी तुलना में ESY 2024-25 में औसत मिश्रण करीब 19.2 प्रतिशत था।एथेनॉल मिश्रण में बढ़ोतरी से देश में एथेनॉल की मांग बढ़ने की उम्मीद है, जिससे गन्ना, मक्का और अन्य फीडस्टॉक से जुड़े एथेनॉल उत्पादकों के लिए बाजार में नए अवसर पैदा हो सकते हैं।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here