फिजी : विपक्ष ने FDB द्वारा गन्ना किसानों को दिए 34 मिलियन डॉलर से अधिक के कर्ज पर उठाए सवाल

सुवा : फिजी की विपक्षी सांसद प्रेमिला कुमार ने सवाल उठाया है कि, फिजी डेवलपमेंट बैंक (FDB) ने गन्ना किसानों को 34 मिलियन डॉलर से अधिक का कर्ज क्यों दिया है, जबकि गन्ना उत्पादकों को वित्तीय सहायता देने के लिए विशेष रूप से शुगर केन ग्रोअर्स फंड की स्थापना की गई है। फिजीविलेज की रिपोर्ट के अनुसार, फिजी डेवलपमेंट बैंक की 2024 की वार्षिक रिपोर्ट पर समीक्षा रिपोर्ट को लेकर संसद में हुई चर्चा के दौरान कुमार ने यह सवाल उठाया।

हजारों लोगों की आजीविका चीनी उद्योग पर निर्भर

ChiniMandi WhatsApp Channel

कुमार ने कहा कि, हजारों फिजी नागरिक अपनी आजीविका के लिए चीनी उद्योग पर निर्भर हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि, फिजी डेवलपमेंट बैंक द्वारा लिए जा रहे वित्तीय जोखिमों का उचित प्रबंधन किया जाना जरूरी है। उन्होंने फिजी शुगर कॉरपोरेशन (FSC) के प्रति FDB के वित्तीय जोखिम को लेकर भी चिंता जताई। बैंक की FSC में करीब 20 मिलियन डॉलर की हिस्सेदारी/कर्ज जोखिम है। कुमार ने सवाल किया कि, FSC के प्रति अपने इस जोखिम के लिए बैंक ने कितनी वित्तीय व्यवस्था की है और इससे जुड़े जोखिमों का प्रबंधन किस तरह किया जा रहा है।

FSC पर करीब 310 मिलियन डॉलर का कर्ज

ये सवाल ऐसे समय में उठे हैं जब फिजी शुगर कॉरपोरेशन आर्थिक संकट से जूझ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, सरकार द्वारा FSC का करीब 200 मिलियन डॉलर का कर्ज माफ किए जाने के बाद भी निगम पर लगभग 310 मिलियन डॉलर का कर्ज बताया गया है। फिजी के उप प्रधानमंत्री मानोआ कामिकामिका ने कहा कि, FSC के कर्ज की गारंटी सरकार ने दी है। उनके अनुसार, यही एक कारण हो सकता है कि FDB अभी भी FSC को दिए गए कर्ज को अपने पास रखे हुए है।उन्होंने कहा कि संसदीय चयन समिति का काम यह सुनिश्चित करने में मदद करेगा कि FSC के प्रति FDB का जोखिम और खराब न हो। FDB की 2024 की वार्षिक रिपोर्ट पर समीक्षा रिपोर्ट इस वर्ष 27 मई को संसद में पेश की गई थी।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here