NCLT इलाहाबाद पीठ ने के.एम.शुगर मिल्स के डिस्टिलरी डिवीजन के डीमर्जर योजना को मंजूरी दी

नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की इलाहाबाद पीठ ने के एम शुगर मिल्स लिमिटेड के डिस्टिलरी डिवीजन के डीमर्जर से संबंधित स्कीम ऑफ अरेंजमेंट को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने नियामकीय फाइलिंग में यह जानकारी दी।कंपनी द्वारा भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के Listing Obligations and Disclosure Requirements Regulations, 2015 के रेगुलेशन 30 के तहत किए गए खुलासे के अनुसार, NCLT का आदेश 19 अगस्त 2026 को सुनाया गया। यह फाइलिंग कंपनी द्वारा 7 जुलाई 2026 को इस योजना के संबंध में दी गई पिछली सूचना के क्रम में की गई है।

इस व्यवस्था के तहत के एम शुगर मिल्स लिमिटेड के डिस्टिलरी डिवीजन, जिसे ‘डीमर्ज्ड अंडरटेकिंग’ कहा गया है, को केएम स्पिरिट्स एंड एलाइड इंडस्ट्रीज लिमिटेड को हस्तांतरित किया जाएगा। यह कंपनी इस व्यवस्था के तहत बनने वाली कंपनी है।इस योजना में दोनों कंपनियों के संबंधित शेयरधारकों और लेनदारों को भी शामिल किया गया है। यह योजना कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 230-232 के तहत प्रस्तुत की गई थी।के.एम. शुगर मिल्स ने कहा कि, NCLT के आदेश की प्रति अभी प्राप्त नहीं हुई है। ट्रिब्यूनल की वेबसाइट पर आदेश की प्रति उपलब्ध होते ही उसे दाखिल किया जाएगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here