केंद्र सरकार ने 10 लाख मीट्रिक टन कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की अनुमति दी

नई दिल्ली : सरकार ने 10 लाख मीट्रिक टन कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की अनुमति दे दी है। वाणिज्य मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, यह आयात 31 अक्टूबर 2026 तक किया जा सकेगा। अधिसूचना में कहा गया है कि, SION E52 के तहत पहले से जारी एडवांस ऑथराइजेशन के लिए एक बार का विकल्प दिया गया है। इसके तहत अधिसूचना जारी होने की तारीख तक वास्तव में आयात की गई कच्ची चीनी की मात्रा के संबंध में एडवांस ऑथराइजेशन स्कीम से TRQ (टैरिफ रेट कोटा) स्कीम में रूपांतरण किया जा सकेगा। इसमें आयातित कच्ची चीनी से पहले से तैयार और आगे तैयार की जाने वाली रिफाइंड चीनी भी शामिल होगी।

यह रूपांतरण कुछ शर्तों के अधीन होगा। आयात के समय प्राप्त छूट वाले GST का भुगतान करना होगा। साथ ही, आयातित कच्ची चीनी से तैयार रिफाइंड चीनी को 31 अक्टूबर 2026 तक घरेलू बाजार में बेचना अनिवार्य होगा। इसके अलावा, सरकार द्वारा निर्धारित अन्य शर्तें भी लागू होंगी। विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) एक सार्वजनिक सूचना के माध्यम से TRQ के संचालन तथा एडवांस ऑथराइजेशन स्कीम से TRQ स्कीम में एक बार के रूपांतरण की प्रक्रिया निर्धारित करेगा। देश में चीनी का भंडार कम होने और मौसम संबंधी चिंताओं के कारण घरेलू चीनी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सरकार ने कीमतों को नियंत्रित करने के लिए थोक उपभोक्ताओं, डीलरों आदि पर स्टॉक रखने की सीमा जैसे कई नियम लागू किये हैं, लेकिन इसके बावजूद चीनी की कीमतें लगातार ऊपर जा रही हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here