डीजीएफटी ने 10 लाख मीट्रिक टन कच्ची चीनी के टीआरक्यू आयात और एडवांस ऑथराइजेशन रूपांतरण के नियम तय किए

नई दिल्ली: विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने 10 लाख मीट्रिक टन कच्ची चीनी के आयात के लिए टैरिफ रेट कोटा (TRQ) आवंटित करने की प्रक्रिया तय कर दी है। इसके साथ ही पात्र एडवांस ऑथराइजेशन धारकों को एक बार के लिए अपने मौजूदा प्राधिकरण को टीआरक्यू योजना में बदलने का विकल्प भी दिया गया है। टीआरक्यू के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 अगस्त से 28 अगस्त 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए पात्र आवेदकों में ऐसी चीनी मिलें और रिफाइनरियां शामिल हैं, जिनके पास कच्ची चीनी को सफेद या रिफाइंड चीनी में बदलने के लिए अपनी कार्यशील प्रसंस्करण सुविधाएं मौजूद हैं।

आवेदन डीजीएफटी के इम्पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम में टैरिफ रेट कोटा सेक्शन के माध्यम से करना होगा। आवेदकों को अपनी रिफाइनिंग क्षमता का स्व-घोषणापत्र देना होगा। इसके साथ राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी सहमति से संचालन (Consent to Operate) या रिफाइनिंग क्षमता का प्रमाण देने वाले अन्य दस्तावेज भी जमा करने होंगे।डीजीएफटी ने कहा है कि,आवेदकों द्वारा दी गई जानकारी की जांच की जाएगी। गलत जानकारी या घोषणा पाए जाने पर इम्पोर्टर-एक्सपोर्टर कोड (IEC) निलंबित किया जा सकता है और विदेशी व्यापार (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1992 के तहत दंडात्मक कार्रवाई भी हो सकती है। कोटा आवंटन में उन आयातकों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो 15 अक्टूबर 2026 तक अपना पूरा आयात करने का वचन देंगे।

ChiniMandi WhatsApp Channel

कोटा आवंटन और आयात की शर्तें

एक्जिम फैसिलिटेशन कमेटी आवेदनों का मूल्यांकन कई आधारों पर करेगी। इनमें संबंधित इकाई की रिफाइनिंग क्षमता, मांगी गई मात्रा, आयात का पिछला रिकॉर्ड और अन्य प्रासंगिक कारक शामिल होंगे। सफल टीआरक्यू आवेदकों को प्राधिकरण मिलने के 15 दिनों के भीतर अपने लेटर ऑफ क्रेडिट या पक्के अनुबंधों की जानकारी डीजीएफटी को देनी होगी। टीआरक्यू धारकों को निर्धारित अवधि के भीतर आवंटित कोटे का इस्तेमाल करना होगा। हालांकि, यदि कोई मात्रा इस्तेमाल नहीं की जा सकती है, तो प्राधिकरण जारी होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर उसे वापस किया जा सकता है।

इसके लिए वापस की गई मात्रा के सीआईएफ मूल्य का 0.5% भुगतान करना होगा। डीजीएफटी इस वापस किए गए कोटे को किसी अन्य आवेदक को आवंटित कर सकता है। निर्धारित अवधि में आवंटित मात्रा का न तो इस्तेमाल करने और न ही उसे वापस करने पर कोटा रद्द या कम किया जा सकता है। साथ ही भविष्य में टीआरक्यू आवंटन पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है। आयात की गई कच्ची चीनी को टीआरक्यू धारक की अपनी रिफाइनरी/प्रसंस्करण इकाई में ही प्रोसेस करना होगा। हर 1.05 किलोग्राम कच्ची चीनी के आयात के बदले टीआरक्यू धारक को 1 किलोग्राम रिफाइंड चीनी का उत्पादन कर उसे घरेलू बाजार में 31 अक्टूबर 2026 तक बेचना होगा। नियमों का पालन नहीं करने पर लागू सीमा शुल्क और ब्याज का भुगतान करना पड़ सकता है।

एडवांस ऑथराइजेशन से टीआरक्यू में एक बार रूपांतरण का विकल्प

डीजीएफटी ने SION E52 के तहत जारी एडवांस ऑथराइजेशन के लिए एक बार का रूपांतरण विकल्प भी दिया है। इसके तहत अधिसूचना की तारीख तक वास्तव में आयात की गई कच्ची चीनी की मात्रा के लिए एडवांस ऑथराइजेशन को टीआरक्यू योजना में बदला जा सकता है। इस रूपांतरण में पात्र आयातित कच्ची चीनी से पहले ही तैयार की जा चुकी या आगे तैयार की जाने वाली रिफाइंड चीनी शामिल होगी।रूपांतरण के लिए आयात के समय प्राप्त जीएसटी छूट की राशि का भुगतान करना होगा।

साथ ही, आयातित कच्ची चीनी से तैयार रिफाइंड चीनी को 31 अक्टूबर 2026 तक घरेलू बाजार में बेचना अनिवार्य होगा। एडवांस ऑथराइजेशन धारकों को भी रूपांतरण के लिए 21 से 28 अगस्त 2026 के बीच डीजीएफटी के ऑनलाइन टीआरक्यू सिस्टम के माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ SION E52 के तहत वैध एडवांस ऑथराइजेशन की प्रति, रूपांतरण के लिए प्रस्तावित मात्रा पर जीएसटी भुगतान का प्रमाण और कच्ची चीनी के आयात, रिफाइंड चीनी के निर्यात तथा आगे प्रसंस्करण के लिए उपलब्ध कच्ची चीनी की मात्रा से संबंधित स्व-प्रमाणित विवरण जमा करने होंगे।

1.05 किलो कच्ची चीनी पर 1 किलो रिफाइंड चीनी बेचनी होगी

रूपांतरण योजना के तहत भी टीआरक्यू धारकों को प्राधिकरण में शामिल प्रत्येक 1.05 किलोग्राम कच्ची चीनी के बदले 1 किलोग्राम रिफाइंड चीनी का उत्पादन और घरेलू बाजार में बिक्री 31 अक्टूबर 2026 तक करनी होगी। उन्हें हर महीने की 1 और 15 तारीख को घरेलू बिक्री से संबंधित जीएसटी चालानों का विवरण जमा करना होगा। अंतिम विवरण 1 नवंबर 2026 तक जमा करना होगा। डीजीएफटी ने कहा कि रूपांतरण की शर्तों को पूरा करने या आवश्यक दस्तावेज जमा करने में विफल रहने पर रूपांतरण या टीआरक्यू प्राधिकरण रद्द किया जा सकता है और संबंधित कानूनों के तहत आगे की कार्रवाई की जा सकती है। डीजीएफटी ने यह अधिकार भी सुरक्षित रखा है कि आवश्यकता पड़ने पर सार्वजनिक नोटिस में दिए गए प्रावधानों को संशोधित, बदल, शिथिल या वापस लिया जा सके।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here