तमिलनाडु: सिंचाई संकट से मदुरै में 4,000 एकड़ गन्ने की फसल पर मंडराया खतरा

मदुरै:मदुरै जिले के मेलूर, वाडिपट्टी और अन्य वर्षा आधारित क्षेत्रों में करीब 4,000 एकड़ में गन्ने की खेती सिंचाई के पर्याप्त पानी के अभाव में संकट में है। किसानों ने अधिकारियों से पानी की कमी का तत्काल समाधान करने की मांग की है, ताकि फसल सूखने से बचाई जा सके। द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, सिंचाई की कमी के कारण किसानों को फसल खराब होने का डर सता रहा है। कुल गन्ना क्षेत्र में करीब 1,500 एकड़ में हरा गन्ना, जबकि शेष क्षेत्र में बैंगनी गन्ने की खेती की गई है। सिंचाई के कुओं के सूखने के कारण किसान अब फसल बचाने के लिए तेजी से बोरवेल पर निर्भर हो रहे हैं।

किसान ने बताया कि, पानी की कमी के कारण नए लगाए गए गन्ने की वृद्धि भी काफी धीमी हो गई है। क्षेत्र के कई किसानों ने पहले ही पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं होने के कारण फसल के नुकसान की जानकारी दी है। किसानों ने अलंगनल्लूर नेशनल कोऑपरेटिव शुगर मिल लंबे समय से बंद होने को लेकर भी चिंता जताई है। किसानों का कहना है कि, मिल के बंद रहने से उन्हें गन्ने की विश्वसनीय खरीद और विपणन व्यवस्था का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

तमिलनाडु गन्ना किसान संघ और अलंगनल्लूर नेशनल कोऑपरेटिव शुगर मिल समिति के अध्यक्ष एन. पलानीचामी ने बताया कि, किसानों ने मिल को तत्काल दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर प्रस्ताव पारित किया है। उन्होंने कहा, लगातार विरोध प्रदर्शनों के बावजूद आठ वर्षों से अधिक समय से सहकारी चीनी मिल को दोबारा शुरू करने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। सरकार को मिल को पुनर्जीवित करने के लिए धन आवंटित करना चाहिए और गन्ना किसानों को सहायता देनी चाहिए। पलानीचामी ने कहा कि, मिल के लंबे समय से बंद रहने के कारण गन्ने की खेती के क्षेत्रफल में काफी गिरावट आई है।

किसानों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने का फैसला किया है। इसके तहत सितंबर के पहले सप्ताह में अलंगनल्लूर से मदुरै जिला कलेक्ट्रेट तक वॉकाथॉन आयोजित करने की योजना है। किसान इस दौरान सिंचाई संकट का तत्काल समाधान करने, किसानों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने तथा सहकारी चीनी मिल को दोबारा खोलकर उसका पुनरुद्धार करने की मांग करेंगे।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here