गुजरात : सायन शुगर के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव में राजनीतिक हस्तक्षेप का किसानों ने किया विरोध

सूरत: सायन शुगर परिसर में बुधवार को बड़ी संख्या में किसान एकत्र हुए और सहकारी संस्था के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव में प्रस्तावित “मैंडेट” व्यवस्था का विरोध किया। द ब्लंट टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, किसानों ने मांग की कि सहकारी संस्था के शीर्ष नेतृत्व का फैसला उसके 18 निर्वाचित निदेशकों के हाथ में ही रहना चाहिए और राजनीतिक निर्देशों के आधार पर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चयन नहीं किया जाना चाहिए।

किसानों के अनुसार, सहकारी संस्था के नेतृत्व का चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत होना चाहिए। इसमें किसी राजनीतिक दल के निर्देशों की भूमिका नहीं होनी चाहिए।किसान नेता जयेश डेलाड ने आरोप लगाया कि, राजनीतिक हस्तक्षेप से पिछली पीढ़ियों द्वारा खड़े किए गए सहकारी आंदोलन की मूल भावना कमजोर हो रही है। उन्होंने कहा कि, यह संस्था किसानों की है, किसी राजनीतिक दल की नहीं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

सायन शुगर के निदेशक विरल पटेल ने किसानों से सहकारी आंदोलन के मूल सिद्धांतों की रक्षा करने की अपील की। वहीं, एक अन्य निदेशक और किसान दर्शन नायक ने कहा कि सहकारी संस्था के करीब 30,000 सदस्य ही इसके वास्तविक मालिक हैं।दर्शन नायक ने कहा, संस्था में किसान की विचारधारा होनी चाहिए, किसी राजनीतिक दल की विचारधारा नहीं।उन्होंने कहा कि, जो लोग राजनीतिक मैंडेट के जरिए अध्यक्ष पद हासिल करना चाहते हैं, उन्हें यह याद रखना चाहिए कि किसान और उनका गन्ना ही इस संस्था की नींव हैं।

बैठक के दौरान पुलिस की मौजूदगी पर भी किसानों ने सवाल उठाए। किसानों का कहना था कि उनका प्रदर्शन शांतिपूर्ण था और इसके बावजूद पुलिस की मौजूदगी उचित नहीं थी।प्रदर्शनकारी किसानों ने 4 सितंबर को फिर से बड़े स्तर पर लामबंदी करने का आह्वान किया है। उनकी प्रमुख मांग है कि सायन शुगर के नेतृत्व का चुनाव बिना किसी राजनीतिक हस्तक्षेप के स्वतंत्र और लोकतांत्रिक तरीके से कराया जाए।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here