वाशिंगटन : जुलाई में अमेरिका में सोयाबीन की क्रशिंग मांग मजबूत बनी रही। प्रोसेसरों को बेहतर मार्जिन और घरेलू बाजार में सोयाबीन उत्पादों की अच्छी मांग का लगातार लाभ मिला। ब्राउनफील्ड की रिपोर्ट के अनुसार, सोयाबीन क्रशिंग गतिविधियों में मजबूती बनी हुई है। अमेरिकी कृषि विभाग (USDA) के अनुसार, जुलाई में 222 मिलियन बुशल सोयाबीन (1 बुशल = लगभग 27.2 किलोग्राम) की क्रशिंग की गई। यह बाजार की रिपोर्ट से पहले लगाए गए अनुमानों से अधिक रही। जून की तुलना में क्रशिंग में 4 मिलियन बुशल की बढ़ोतरी हुई, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले यह 17 मिलियन बुशल अधिक रही। सोयाबीन क्रशिंग गतिविधियों में लगातार मजबूती घरेलू स्तर पर सोयाबीन उत्पादों के बढ़ते इस्तेमाल को दर्शाती है। उत्पादक संभावित बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए उत्पादन बनाए हुए हैं। हालांकि, उत्पादन की तेज गति के कारण सोयाबीन तेल का भंडार विश्लेषकों के अनुमान से अधिक हो गया। वहीं, सोयाबीन मील का स्टॉक भी पिछले वर्ष की समान अवधि के स्तर से ऊपर पहुंच गया।
एथेनॉल क्षेत्र से मक्के की मांग मजबूत
एथेनॉल क्षेत्र में मक्के की मांग भी मजबूत बनी रही। USDA के अनुसार, जुलाई 2026 में एथेनॉल उत्पादन के लिए 474.741 मिलियन बुशल मक्के (1 बुशल = लगभग 25.4 किलोग्राम) का इस्तेमाल किया गया। यह जून की तुलना में 2 प्रतिशत अधिक और जुलाई 2025 की तुलना में 4 प्रतिशत अधिक है। अनुकूल उत्पादक मार्जिन और ब्लेंडिंग मार्जिन के कारण एथेनॉल उत्पादन अमेरिका में मक्के की कुल खपत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बना हुआ है।
डिस्टिलर्स ड्राइड ग्रेन्स का उत्पादन बढ़ा
जुलाई में डिस्टिलर्स ड्राइड ग्रेन्स विद सॉल्यूबल्स (DDGS) का उत्पादन 18,53,111 टन रहा। यह जून की तुलना में 2 प्रतिशत अधिक है, हालांकि पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले इसमें 1 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। USDA आगामी 11 सितंबर को सोयाबीन क्रशिंग और इथेनॉल उत्पादन के लिए मक्के के इस्तेमाल के संशोधित अनुमान जारी करेगा। कुल मिलाकर, अमेरिका में सोयाबीन क्रशिंग और इथेनॉल उत्पादन की मजबूत गतिविधियां कृषि जिंस बाजार में सोयाबीन और मक्के की मांग को ऊंचे स्तर पर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।



















aam aadmi aese mar jaega bethte ret ki vaje se
yah 👍
Bihar Begusarai Bakhri Parihara sa