ऑर्गेनिक रिसाइक्लिंग सिस्टम्स की इकाई को बीपीसीएल से कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट्स के लिए मिला 167 करोड़ रुपये का ऑर्डर

मुंबई: ऑर्गेनिक रिसाइक्लिंग सिस्टम्स लिमिटेड (ORSL) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी सोलापुर बायोएनर्जी सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड (SBESPL) को भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) से कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) प्लांट्स स्थापित करने के लिए दो इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, कंस्ट्रक्शन, ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस (EPCOM) ठेके मिले हैं। कंपनी ने नियामकीय फाइलिंग और जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि, मैसूरु और रायपुर में ऑर्गेनिक म्युनिसिपल सॉलिड वेस्ट आधारित CBG प्लांट्स के लिए दिए गए इन दोनों ठेकों की कुल कीमत जीएसटी समेत करीब 167.30 करोड़ रुपये है। कंपनी ने यह जानकारी SEBI (Listing Obligations and Disclosure Requirements) Regulations, 2015 के Regulation 30 के तहत दी है।

कंपनी के अनुसार, मैसूरु परियोजना का ठेका 3 सितंबर 2026 को मिला, जिसकी कुल कीमत GST समेत 85.56 करोड़ रुपये है। इस प्लांट की क्षमता करीब 5 टन प्रतिदिन (TPD) होगी। वहीं, रायपुर परियोजना का ठेका 4 सितंबर 2026 को मिला। इसकी कीमत GST समेत करीब 81.74 करोड़ रुपये है और प्लांट की अनुमानित क्षमता 4.8 TPD होगी। दोनों परियोजनाएं मिलकर कंपनी की CBG प्रोसेसिंग क्षमता में करीब 9.8 TPD की बढ़ोतरी करेंगी। नियामकीय फाइलिंग के मुताबिक, दोनों ठेकों को Letter of Acceptance (LOA) जारी होने के 15 महीने के भीतर पूरा किया जाना है। इनमें मैकेनिकल कंप्लीशन का लक्ष्य 12 महीने रखा गया है। इसके बाद प्लांट के संचालन और रखरखाव (O&M) की जिम्मेदारी कंपनी के पास 5 वर्षों तक रहेगी। ORSL ने स्पष्ट किया है कि दोनों ठेकों में प्रमोटर की कोई हिस्सेदारी या कोई संबंधित पक्ष (Related Party) लेन-देन शामिल नहीं है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here