महाराष्ट्र : स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के कार्यकर्ताओं ने रोकी गन्ने की ढुलाई, ट्रैक्टरों के टायरों की हवा निकाली

पुणे : मौजूदा गन्ना पेराई सीजन की पृष्ठभूमि में गन्ने के दाम के मुद्दे को लेकर सांगली जिले वालवा तालुका में स्वाभिमानी शेतकरी संगठन ने आंदोलन शुरू कर दिया है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि, किसानों को गन्ने के लिए प्रति टन 5 हजार रुपये पहली किस्त मिलने तक चीनी मिलों को शुरू नहीं होने दिया जाएगा। ईश्वरपुर के वाघवाड़ी फाटा क्षेत्र में एन. डी. शुगर्स मिल की ओर गन्ना ले जा रहे कुछ ट्रैक्टरों को स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के कार्यकर्ताओं ने रोक दिया। इस दौरान कुछ ट्रैक्टरों के टायरों की हवा निकाल दी गई। साथ ही गन्ना ढोने वाले वाहनों को रोककर कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। इस घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

पांच-छह ट्रैक्टरों की ढुलाई रोकी

ChiniMandi WhatsApp Channel

वाघवाड़ी क्षेत्र में करीब पांच से छह ट्रैक्टरों में लदे गन्ने की ढुलाई रोक दी गई। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक गन्ना उत्पादक किसानों को उचित दर नहीं मिलता, तब तक चीनी मिलों का पेराई सीजन शुरू नहीं होने दिया जाएगा।संगठन के अनुसार, गन्ने के उत्पादन खर्च में काफी बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में किसानों को उनके गन्ने का उचित और लाभकारी मूल्य मिलना जरूरी है। इसी मांग को लेकर संगठन ने मौजूदा सीजन में प्रति टन 5 हजार रुपये पहली किस्त देने की मांग की है।

मांग नहीं मानी तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि प्रति टन 5 हजार रुपये पहली किस्त देने की मांग स्वीकार नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस आंदोलन के चलते गन्ने के दाम का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। संगठन ने चीनी के बाजार भाव को लेकर भी सवाल उठाए हैं। ऐसे में बाजार में चीनी की कीमत और किसानों को मिलने वाले गन्ने के दाम के बीच के अंतर को लेकर आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज होने की संभावना है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here