एथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने की संभावनाओं की समीक्षा के लिए समिति गठित : केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी

हुबली (कर्नाटक): केंद्रीय खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामलों, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा तथा शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने मंगलवार को हुबली में कहा कि, केंद्र सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण (ब्लेंडिंग) का लक्ष्य बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने की संभावनाओं की समीक्षा के लिए एक समिति गठित की है। इस संबंध में अंतिम फैसला समिति की सिफारिशों के आधार पर लिया जाएगा।जोशी ने बताया कि, देश में एथेनॉल ब्लेंडिंग नीति की शुरुआत का विचार तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के दौरान वर्ष 2003-04 में सामने आया था। इसके बाद संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार के कार्यकाल में इसके क्रियान्वयन की शुरुआत हुई। उस समय पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण की मात्रा केवल एक प्रतिशत से कुछ अधिक थी। उन्होंने कहा कि, नरेंद्र मोदी सरकार ने इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया और चरणबद्ध तरीके से एथेनॉल ब्लेंडिंग का विस्तार किया। इसके परिणामस्वरूप देश में एथेनॉल मिश्रण का मौजूदा लक्ष्य 20 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

गन्ना किसानों का बकाया चुकाने में मिली मदद

ChiniMandi WhatsApp Channel

एथेनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने को लेकर उठ रही आपत्तियों के बीच जोशी ने नीति का समर्थन करते हुए कहा कि, एथेनॉल उत्पादन से चीनी मिलों को गन्ना किसानों का बकाया भुगतान करने में मदद मिली है। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद केंद्र ने चीनी मिलों को करीब 14,000 करोड़ रुपये के ऋण उपलब्ध कराए थे। इसका उद्देश्य उन चीनी मिलों को किसानों का बकाया चुकाने में मदद करना था, जिन पर गन्ना उत्पादकों की बड़ी रकम बकाया थी। जोशी के अनुसार, एथेनॉल उत्पादन से चीनी मिलों को अतिरिक्त आय का स्रोत मिला है, जिससे किसानों को गन्ने का भुगतान करने में सहायता मिली।

समिति की सिफारिश के बाद होगा अंतिम फैसला

केंद्र सरकार द्वारा एथेनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने पर अंतिम निर्णय नई गठित समिति की सिफारिशों के आधार पर लिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने स्पष्ट किया कि सरकार का अगला कदम समिति की रिपोर्ट और उसकी सिफारिशों पर निर्भर करेगा।

Bioenergy Times

6 COMMENTS

  1. पेट नहीं भरा
    ऐसा na ho
    जैसा Dharmendra प्रधान का hua,
    fir वही
    कहानी दुहराने ki नौबत आए ……

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here