महाराष्ट्र में 15 अक्टूबर से पेराई सीजन शुरू हुईं तो बंद करा देंगे चीनी मिलें: पूर्व सांसद राजू शेट्टी की चेतावनी

सातारा: राज्य सरकार ने इस वर्ष का गन्ना पेराई सत्र 15 अक्टूबर से शुरू करने का फैसला किया है। पूर्व सांसद और स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के अध्यक्ष राजू शेट्टी ने आरोप लगाया है कि, सरकार के इस फैसले से किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। इस निर्णय के विरोध में स्वाभिमानी शेतकरी संगठन की ओर से 29 सितंबर को कर्नाटक के हुबली में केंद्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रल्हाद जोशी के आवास के सामने आंदोलन किया जाएगा। शेट्टी ने पत्रकार परिषद में चेतावनी दी कि, यदि सरकार ने पेराई सत्र शुरू करने का फैसला वापस नहीं लिया, तो संगठन चीनी मिलों को बंद कराने का आंदोलन करेगा।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि, चीनी का स्टॉक खत्म होने की स्थिति में पहुंचने के कारण केंद्र सरकार के दबाव में चीनी मिलों को जल्द शुरू करने का फैसला लिया गया है। राजू शेट्टी ने कहा कि, गन्ना पेराई सत्र जल्दी शुरू करने से किसानों को आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। यदि गन्ने को कुछ और समय तक खेत में रखा जाता है, तो उसके वजन और चीनी रिकवरी में वृद्धि हो सकती है। लेकिन 15 अक्टूबर से पेराई शुरू होने पर किसानों के गन्ने की जल्द कटाई हो सकती है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उन्होंने कहा कि, चीनी उद्योग की मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सरकार को पेराई सत्र शुरू करने की तारीख तय करनी चाहिए। केंद्र और राज्य सरकार के इस फैसले को लेकर किसानों में नाराजगी है और इससे किसान तथा चीनी उद्योग दोनों प्रभावित हो सकते हैं। ‘चीनीमंडी’ से बातचीत में राजू शेट्टी ने कहा कि, यदि पेराई सत्र जल्दी शुरू किया जाता है, तो गन्ने की रिकवरी 1 से 1.5 प्रतिशत तक घट सकती है। इससे किसानों को प्रति टन करीब 500 रुपये तक का नुकसान होने की आशंका है।शेट्टी ने बताया कि, चीनी की न्यूनतम बिक्री कीमत (MSP) बढ़ाकर 5,000 रुपये करने और एथेनॉल की कीमत में 70 रुपये की वृद्धि करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर 10 अक्टूबर को गन्ना परिषद आयोजित की जाएगी। इसी परिषद में आगे के आंदोलन की दिशा तय की जाएगी।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here