यूरोप की नवीकरणीय एथेनॉल इंडस्ट्री ने 2025 में ईंधन से ज्यादा खाद्य और पशु आहार का उत्पादन किया : रिपोर्ट

पेरिस : यूरोप की एथेनॉल रिफाइनरियों ने वर्ष 2025 में ईंधन की तुलना में अधिक मात्रा में खाद्य पदार्थों और पशु आहार के सह-उत्पादों का उत्पादन किया। यह जानकारी यूरोपीय नवीकरणीय एथेनॉल संगठन ePURE द्वारा जारी ऑडिट किए गए आंकड़ों में सामने आई है। ऑडिट के अनुसार, ePURE के सदस्य—जो यूरोपीय संघ (EU) में स्थापित एथेनॉल उत्पादन क्षमता के करीब 85% का प्रतिनिधित्व करते हैं—और अन्य यूरोपीय नवीकरणीय एथेनॉल उत्पादकों ने पिछले वर्ष कुल 66.1 लाख टन खाद्य और पशु आहार के सह-उत्पाद तथा 53.2 लाख टन नवीकरणीय एथेनॉल का उत्पादन किया।

यूरोप की नवीकरणीय एथेनॉल बायोरिफाइनरियों ने इसके अलावा करीब 11.5 लाख टन जैविक CO₂ (Biogenic CO₂) भी उत्पादित किया। इसका इस्तेमाल पेय पदार्थों और ग्रीनहाउस सहित विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में जीवाश्म स्रोतों से प्राप्त CO₂ के विकल्प के रूप में किया जाता है। घरेलू स्तर पर उत्पादित जैविक CO₂ का महत्व भविष्य में और बढ़ने की संभावना है, क्योंकि यह ई-फ्यूल (e-fuels) के उत्पादन के लिए प्रमुख कच्चे माल में से एक बन सकता है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

खाद्य और ईंधन के बीच टकराव की धारणा को खारिज किया

ePURE के महासचिव लॉरेंट डोंसेल ने कहा कि, खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा स्वतंत्रता और औद्योगिक आत्मनिर्भरता यूरोप के लिए रणनीतिक और आर्थिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण हैं। ऐसे समय में यूरोप को घरेलू स्तर पर उत्पादित नवीकरणीय एथेनॉल की पहले से कहीं अधिक जरूरत है। उन्होंने कहा कि, खाद्य बनाम ईंधन’ की बहस को अलग नजरिए से देखने की जरूरत है। उनके अनुसार, यूरोपीय एथेनॉल बायोरिफाइनरियों में ईंधन, खाद्य और पशु आहार उत्पादन की प्रक्रिया से मिलने वाला एक सह-उत्पाद है।

ऑडिट में शामिल बायोरिफाइनरियों द्वारा इस्तेमाल की गई लगभग पूरी फसल यूरोपीय किसानों द्वारा उगाई गई थी। उत्पादित नवीकरणीय एथेनॉल में से 82.5% ईंधन के इस्तेमाल के लिए था। वहीं, बाकी एथेनॉल उत्पादन में से 10.4% औद्योगिक उपयोग के लिए था, जिसमें हैंड सैनिटाइजर जैसे उत्पाद शामिल हैं। इसके अलावा 7.1% एथेनॉल का इस्तेमाल खाद्य और पेय पदार्थों के क्षेत्र में किया गया।

एथेनॉल से ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में रिकॉर्ड बचत

ऑडिट में यूरोपीय उत्पादकों के एथेनॉल के ग्रीनहाउस गैस (GHG) उत्सर्जन बचत प्रदर्शन में भी रिकॉर्ड सुधार दर्ज किया गया। जीवाश्म पेट्रोल की तुलना में नवीकरणीय एथेनॉल ने औसतन 82% GHG उत्सर्जन बचत हासिल की। ePURE के अनुसार, कार्बन उत्सर्जन की तीव्रता में लगातार हो रहा यह सुधार पेट्रोल और हाइब्रिड वाहनों से होने वाले उत्सर्जन को कम करने में यूरोपीय नवीकरणीय एथेनॉल की भूमिका को दर्शाता है।ePURE में यूरोपीय संघ (EU) और ब्रिटेन में करीब 50 संयंत्रों वाली 40 सदस्य कंपनियां और संगठन शामिल हैं। ये आंकड़े ePURE के सदस्यों तथा अन्य यूरोपीय नवीकरणीय एथेनॉल उत्पादकों से जुटाए गए हैं और ऑडिटिंग फर्म Copartner द्वारा प्रमाणित किए गए हैं।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here