उत्तराखंड : गन्ना भुगतान को लेकर किसानों का आक्रोश, गन्ना मंत्री से इस्तीफे की मांग

रुड़की : गन्ने के बकाया भुगतान और चीनी मिलों से जुड़ी समस्याओं को लेकर किसानों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। किसानों ने सरकार पर किसान विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए गन्ना मंत्री से तत्काल इस्तीफे की मांग की है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। एसडीएम कार्यालय रुड़की पर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। धरने की अध्यक्षता सरदार सुखदेव सिंह ने की, जबकि संचालन दीपक पुंडीर ने किया।

धरने के दौरान किसानों ने कहा कि, प्रदेश में चीनी मिलों के बंद होने और गन्ने का बकाया भुगतान नहीं मिलने से किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उनका आरोप है कि, सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान के बजाय मिल मालिकों के हितों को प्राथमिकता दे रही है। वक्ताओं ने कहा कि, प्रदेश में किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। गन्ने का भुगतान समय पर नहीं होने के कारण किसानों के सामने आर्थिक परेशानियां खड़ी हो रही हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि, सरकार ने मिल मालिकों के साथ मिलकर ऐसी नीतियां अपनाई हैं, जिनका सीधा असर किसानों पर पड़ रहा है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

किसानों ने कहा कि किसान विरोधी नीतियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने गन्ना मंत्री से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। धरने में चौधरी राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र लंबरदार, मायकर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मोहम्मद आजम, मोहम्मद जाकिर, तौकीर, अमजद, राजपाल सिंह, मुनव्वर हसन, मुनेश त्यागी, अनिल सैनी, शमशेर, वीरेंद्र सैनी, सुलेमान टोनी और रमेश रोड समेत कई किसान मौजूद रहे।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here