फिलीपींस : गन्ने पर RSSI कीट का प्रकोप, करीब 20,000 गन्ना किसान और इतने ही चीनी उद्योग श्रमिक सहायता के पात्र

मनीला: फिलीपींस में गन्ने की फसल पर रेड-स्ट्राइप्ड सॉफ्ट स्केल इंसेक्ट (RSSI) के बढ़ते प्रकोप के बीच शुगर रेगुलेटरी एडमिनिस्ट्रेशन (SRA) ने प्रभावित गन्ना किसानों और श्रमिकों के लिए 400 मिलियन फिलीपीन पेसो (PHP) से अधिक की नकद सहायता जारी की है। RSSI कीट से प्रभावित गन्ने में चीनी की मात्रा में उल्लेखनीय कमी आ सकती है। यह जानकारी फिलीपीन न्यूज एजेंसी ने दी है। SRA के प्रशासक लुइस पाब्लो एज़कोना ने बताया कि यह वित्तीय सहायता रजिस्ट्री सिस्टम फॉर बेसिक सेक्टर्स इन एग्रीकल्चर (RSBSA) के तहत पंजीकृत लाभार्थियों को दी गई है। इस कार्यक्रम की शुरुआत जुलाई में की गई थी। प्रत्येक पात्र लाभार्थी को लगभग PHP 10,300 की सहायता मिली है।करीब 20,000 किसान और इतनी ही संख्या में चीनी उद्योग से जुड़े श्रमिक इस सहायता के पात्र हैं। इनमें प्रमुख चीनी उत्पादक क्षेत्र तुग्वेगाराओ, इसाबेला, पाम्पांगा, तारलाक, बाटांगास, बिकोल, सेबू, नेग्रोस आइलैंड रीजन, बुकिडनॉन, दावाओ और कोटाबाटो शामिल हैं।

चीनी उद्योग के लिए राष्ट्रीय टास्क फोर्स बनाने की तैयारी

ChiniMandi WhatsApp Channel

RSSI सहित चीनी उद्योग के सामने मौजूद कीटों और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए SRA एक नेशनल टास्क फोर्स फॉर शुगर इंडस्ट्री पेस्ट एंड डिजास्टर मैनेजमेंट स्थापित करने की दिशा में काम कर रहा है। SRA ने 22 सितंबर को एक कार्यकारी आदेश (Executive Order) के जरिए इस टास्क फोर्स के गठन का मसौदा प्रस्ताव अंतिम रूप दिया है। एज़कोना के अनुसार, प्रस्तावित टास्क फोर्स राष्ट्रीय स्तर पर चीनी उद्योग से जुड़े कीटों और आपदाओं के संबंध में उपलब्ध आंकड़ों, सरकारी कार्यक्रमों और राहत एवं प्रतिक्रिया उपायों को एकीकृत करेगा। इसकी जिम्मेदारियों में रणनीतिक योजना, कीट नियंत्रण और रोकथाम, साथ ही तकनीकी विशेषज्ञता और आधुनिक तकनीक उपलब्ध कराना शामिल होगा।इसमें ड्रोन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रिमोट सेंसिंग जैसी तकनीकों का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

RSSI और संभावित अल नीनो के बीच तैयारी तेज

RSSI के मौजूदा प्रकोप और संभावित रूप से मजबूत अल नीनो के प्रभाव को देखते हुए इस पहल को प्राथमिकता दी जा रही है। सूखे की स्थिति से निपटने में किसानों की मदद के लिए SRA छोटे स्तर के सिंचाई उपकरण उपलब्ध कराने की दिशा में भी काम कर रहा है। कृषि सचिव फ्रांसिस्को तिउ लॉरेल जूनियर ने बताया कि प्रस्तावित कार्यकारी आदेश का मसौदा राष्ट्रपति कार्यालय को भेज दिया गया है। कृषि विभाग को उम्मीद है कि वर्ष की चौथी तिमाही में इसे मंजूरी मिल सकती है।इस बीच, SRA कार्यान्वयन संबंधी दिशा-निर्देश तैयार कर रहा है, ताकि कार्यकारी आदेश जारी होने के तुरंत बाद टास्क फोर्स अपना काम शुरू कर सके।

कृषि विभाग होगा अध्यक्ष

प्रस्तावित ढांचे के तहत कृषि विभाग टास्क फोर्स की अध्यक्षता करेगा, जबकि SRA उपाध्यक्ष के रूप में काम करेगा।टास्क फोर्स में उद्योग और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों को भी शामिल करने का प्रस्ताव है। इस प्रस्तावित व्यवस्था का उद्देश्य चीनी उद्योग में कीट प्रकोप, सूखा और अन्य आपदाओं से निपटने के लिए सरकार, चीनी उद्योग और किसानों के बीच समन्वित प्रतिक्रिया तंत्र तैयार करना है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here