लाइसेंस प्राप्त चीनी मिलें 15 अक्टूबर या उससे पहले शुरू कर सकती हैं पेराई सत्र : महाराष्ट्र चीनी आयुक्त

पुणे : चीनी आयुक्त कार्यालय ने वर्ष 2026-27 के पेराई सत्र की तैयारियां पूरी कर ली हैं। राज्य की अधिकृत सहकारी और निजी चीनी मिलें 15 अक्टूबर 2026 या उससे पहले पेराई सत्र शुरू कर सकती हैं। यह जानकारी राज्य के चीनी आयुक्त डॉ. संजय कोलते ने सोमवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य में वर्ष 2026-27 के चीनी मिलों के पेराई सत्र को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। 9 सितंबर 2026 को हुई मंत्री समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुसार, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य की सभी सहकारी और निजी चीनी मिलों को 15 अक्टूबर 2026 या उससे पहले पेराई सत्र शुरू करने की मंजूरी दी है।

इस निर्णय के मद्देनजर राज्य की सभी चीनी मिलों को निम्नलिखित निर्देश दिए गए हैं:

ChiniMandi WhatsApp Channel

1. जिन चीनी मिलों ने पेराई लाइसेंस (Crushing License) प्राप्त करने के लिए आवश्यक सभी कानूनी और प्रशासनिक मानदंड पूरे कर लिए हैं, वे 15 अक्टूबर 2026 से या उससे पहले अपना पेराई सत्र शुरू कर सकती हैं।

2. सरकार की ओर से पेराई सत्र जल्द शुरू करने की कोई अनिवार्यता नहीं है।

3. जो चीनी मिलें 15 अक्टूबर से पहले पेराई शुरू करने के लिए आवेदन करेंगी, उन्हें भी पेराई लाइसेंस जारी किया जाएगा।

4. सभी चीनी मिलों के लिए पेराई शुरू करने से पहले चीनी आयुक्त कार्यालय से आवश्यक आधिकारिक पेराई लाइसेंस प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

चीनी आयुक्त डॉ. संजय कोलते ने राज्य की सभी चीनी मिलों और संबंधित घटकों से अपील की है कि, वे सरकार और चीनी आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें और वर्ष 2026-27 के पेराई सत्र को सुचारू रूप से संचालित करें। आगामी पेराई सत्र की तैयारियों को लेकर ‘चीनीमंडी’ से बातचीत करते हुए चीनी आयुक्त डॉ. संजय कोलते ने कहा कि, पिछले पेराई सत्र का 100 प्रतिशत एफआरपी का भुगतान करने वाली चीनी मिलों को पेराई लाइसेंस जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि, चीनी आयुक्त कार्यालय द्वारा पेराई सत्र की तैयारियों की लगातार समीक्षा की जा रही है। पेराई सत्र को ध्यान में रखते हुए चीनी मिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here