महाराष्ट्र : 210 चीनी मिलों को गन्ना पेराई सत्र शुरू करने की अनुमति; 106 निजी मिलें शामिल

कोल्हापुर: राज्य की चीनी मिलों को गन्ना पेराई सत्र शुरू करने के लिए लाइसेंस देने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। एफआरपी (उचित एवं लाभकारी मूल्य) का पूरा भुगतान करने वाली 210 चीनी मिलों को पेराई शुरू करने की अनुमति दी गई है। इनमें 104 सहकारी और 106 निजी चीनी मिलें शामिल हैं। राज्य सरकार ने 15 अक्टूबर से गन्ना पेराई सत्र शुरू करने की अनुमति दी है। कोल्हापुर के साथ ही सांगली और सातारा जिलों की कुछ चीनी मिलों के अगले सप्ताह से ही शुरू होने की संभावना है। चीनी आयुक्त कार्यालय पेराई सीजन सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रयासरत है।

गन्ना पेराई लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बुधवार (30 सितंबर) को समाप्त हो गई। इसके अनुसार, 1 से 30 सितंबर के बीच राज्य की 104 सहकारी और 106 निजी, कुल 210 चीनी मिलों ने आवेदन किए।बारिश की कमी के कारण राज्य के कई क्षेत्रों में गन्ने की वृद्धि अपेक्षा के अनुरूप नहीं हुई है। इसी वजह से किसान संगठनों की ओर से पेराई सत्र जल्द शुरू करने का विरोध किया जा रहा है। इस पृष्ठभूमि में चीनी मिलें 15 अक्टूबर से पहले या उसके बाद भी शुरू की जा सकती हैं। हालांकि, 15 अक्टूबर की तारीख निर्धारित किए जाने के कारण यथासंभव इसी दिन पेराई शुरू करने का आह्वान चीनी आयुक्त डॉ. संजय कोलते ने किया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

9 सितंबर को हुई मंत्री समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुसार मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य की सहकारी और निजी चीनी मिलों को 15 अक्टूबर या उससे पहले गन्ना पेराई सत्र शुरू करने की मंजूरी दी है। इसी के अनुसार चीनी मिलों को पेराई लाइसेंस जारी किए गए हैं। ‘चीनीमंडी’ से बातचीत में चीनी आयुक्त डॉ. संजय कोलते ने कहा की, राज्य में निजी और सहकारी चीनी मिलों को गन्ना पेराई सत्र शुरू करने के लिए लाइसेंस दिए गए हैं। पेराई सत्र जल्द शुरू करने की कोई बाध्यता नहीं है।15 अक्टूबर से पहले या उसके बाद भी चीनी मिलें शुरू की जा सकती हैं।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here