महाराष्ट्र : सूखे की मार से चीनी मिलों के सामने चुनौती, सोलापुर जिले में पिछले साल की तुलना में गन्ना क्षेत्र 12.5 प्रतिशत कम

सोलापुर : सूखे की गंभीर स्थिति का इस वर्ष जिले के चीनी उद्योग पर बड़ा असर पड़ा है। आपको बता दे की, महाराष्ट्र के सोलापुर में सबसे जादा चीनी मिलें है। कृषि विभाग में पंजीकृत गन्ना क्षेत्र में पिछले वर्ष की तुलना में 32,948 हेक्टेयर की भारी कमी हुई है। इस वर्ष गन्ना पेराई के लिए केवल 2 लाख 27 हजार 52 हेक्टेयर क्षेत्र उपलब्ध रहने की संभावना है।पिछले वर्ष यह क्षेत्र 2 लाख 60 हजार हेक्टेयर था। इस तरह जिले में इस वर्ष गन्ना क्षेत्र में 12.7 प्रतिशत की कमी हुई है।इसके चलते इस बार चीनी मिलों का संचालन मुश्किल से चलने की स्थिति बनने की आशंका है।

एक ओर पशुओं के चारे की समस्या गंभीर हो गई है, जिसके कारण आने वाले दिनों में बड़ी मात्रा में गन्ना चारे के लिए काटे जाने की संभावना है। वहीं, बारिश और पानी की कमी के कारण जिले में खड़े गन्ने की वृद्धि फिलहाल प्रभावित हुई है। इससे गन्ने की उत्पादकता में गिरावट आने की आशंका है। इसका सीधा असर बड़ी संख्या में चीनी मिलों पर पड़ने की संभावना है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

दैनिक सकाळ में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष पेराई के लिए उपलब्ध गन्ना क्षेत्र में बड़ी कमी आने वाली है। बारिश नहीं होने के कारण पशुओं के चारे की समस्या गंभीर होने की आशंका है। अक्कलकोट तहसील पर नजर डालें तो यहां लगभग 25 प्रतिशत गन्ना चारे के लिए इस्तेमाल किए जाने की संभावना है। वहीं, करमाला तहसील में चार में से दो चीनी मिलों के बंद रहने की संभावना जताई जा रही है। शिवगिरी और कमलाभवानी चीनी मिलों ने गन्ना पेराई की तैयारी शुरू कर दी है। मोहोळ तहसील में करीब 5 लाख मीट्रिक टन गन्ने की कमी दिखाई दे रही है। इसके चलते चीनी मिलों के बीच गन्ने की उपलब्धता को लेकर प्रतिस्पर्धा बढ़ने और बड़े पैमाने पर गन्ने की खींचतान होने की संभावना है। चारे के लिए भी गन्ने की कटाई बढ़ने की आशंका है।

माळशिरस तहसील के गन्ने पर पुणे जिले के बारामती और सातारा जिले के फलटण तहसील की चीनी मिलों की नजर है। वहीं, उत्तर सोलापुर तहसील में मिलों की पेराई क्षमता की तुलना में करीब 1,500 से 2,000 हेक्टेयर गन्ने की कमी महसूस की जा रही है। पंढरपुर तहसील में इस वर्ष गन्ना उत्पादन में 25 प्रतिशत तक की कमी आने का खतरा है। सूखे, पानी की कमी और चारे की बढ़ती मांग के कारण जिले के चीनी उद्योग के सामने इस वर्ष गन्ने की उपलब्धता सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आने की संभावना है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here